Ram Navami 2025: राम नवमी पर स्कूल खुले हैं या बंद? देखें अप्रैल में कितनी छुट्टियां?
Ram Navami 2025: रामनवमी का पर्व 6 अप्रैल को है, मालूम हो कि अप्रैल 2025 से नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना अपने साथ बहुत सारी छुट्टियों लेकर आया है। यहां हम आपके लिए लाए हैं पूरे महीने की लिस्ट, जिसके हिसाब आप अपने पूरे महीने की प्लानंग कर सकते हैं।
आपको बता दें कि राम नवमी में पूरे उत्तर भारत में स्कूल बंद हैं, हालांकि इस दिन रविवार होने की वजह से पूरे देश में 6 अप्रैल की छुट्टी हो गई है।

यहां है अप्रैल महीने की छुट्टियों की लिस्ट
- 6 अप्रैल: राम नवमी
- 10 अप्रैल: महावीर जयंती
- 11 अप्रैल: महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती
- 13 अप्रैल: बैसाखी
- 14 अप्रैल: डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती
- 18 अप्रैल: गुड फ्राइडे
- 29 अप्रैल: परशुराम जयंती
हमेशा स्कूल की छुट्टियां निम्नलिखत बातों पर निर्भर करती हैं...
- राज्य की शिक्षा विभाग की नीतियां
- स्कूल का विशिष्ट कैलेंडर
- त्यौहार का स्थानीय सांस्कृतिक महत्व
राम नवमी ( 6 अप्रैल, Ram Navami 2025)
चैत्रमास की नवमी को प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह हमें धर्म, मर्यादा, सत्य और कर्तव्य के बारे में पाठ पढ़ाता है। राम नवमी पर भक्त उपवास रखते हैं, मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और श्रीराम के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रण करते हैं।
महावीर जयंती ( 10 अप्रैल)
महावीर जयंती जैन धर्म के प्रमुख तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है भगवान महावीर ने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य जैसे सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी।
बैसाखी (13 अप्रैल)
बैसाखी हर साल 13 या 14 अप्रैल को मनाई जाती है। यह पर्व पंजाब और हरियाणा में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन रबी की फसल के पकने और कटाई के समय का प्रतीक है। किसानों के लिए यह शुभता का सूचक है।
गुड फ्राइडे ( 18 अप्रैल)
ये ईसाई धर्म का एक अत्यंत पवित्र है। यह पर्व हर वर्ष ईस्टर संडे से ठीक दो दिन पहले वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं।कई जगहों पर 'मूक जुलूस' निकाले जाते हैं और यीशू को याद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications