JAC Result 2025: कब आएंगे झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट? इस लिंक से कर सकेंगे चेक, देखें लेटेस्ट अपडेट
JAC 10th-12th Board Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की थीं। इस साल परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने भाग लिया, जिससे यह साल झारखंड बोर्ड के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी 25 मार्च तक पूरी कर ली गईं, जिसके बाद से छात्र और उनके अभिभावक अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बोर्ड परीक्षा के नतीजे छात्रों के भविष्य के लिए बेहद अहम माने जाते हैं, क्योंकि इसी के आधार पर वे आगे की पढ़ाई और करियर की योजना बनाते हैं। कई छात्रों ने पूरे साल मेहनत और लगन से पढ़ाई की है और अब वे अपने परिणाम जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

कब आएंगे नतीजे?
पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी हुआ था। इस साल भी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच घोषित कर सकता है। हालांकि, अब तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: UP Board Result: कब और किस वेबसाइट पर जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट? ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
कहां और कैसे देखें रिजल्ट?
छात्र अपने परिणाम झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
कॉपियों का मूल्यांकन जारी
परीक्षाएं समाप्त होने के बाद, राज्य के विभिन्न 60 केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
झारखंड बोर्ड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। कंपार्टमेंट के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद ही लिए जाएंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें: CBSE Result: किस डेट को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? वेबसाइट के अलावा SMS-DigiLocker से भी कर सकेंगे चेक
-
Rajasthan Board Result: 23 या 24 मार्च किस दिन आएगा 10वीं का रिजल्ट? ये है स्कोरकार्ड चेक करने का पूरा प्रोसेस -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications