Rahul Gandhi Academic Profile: नाम बदलकर क्यों करनी पड़ी राहुल गांधी को पढ़ाई? जानिए कहां से ली है कौन सी डिग्री

Rahul Gandhi Academic Profile: राजनीति में अक्सर नेता की सोच और फैसलों की झलक उनकी शिक्षा में दिखाई देती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी ऐसे ही नेताओं में गिने जाते हैं जिनकी पढ़ाई देश और विदेश, दोनों जगहों से हुई है। उनकी शिक्षा का सफर बेहद रोचक रहा है-कभी सुरक्षा कारणों से स्कूल बदलना पड़ा, तो कभी गुप्त नाम से पढ़ाई करनी पड़ी।

दून स्कूल से लेकर हार्वर्ड, फ्लोरिडा के रोलिंस कॉलेज और फिर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी तक की इस यात्रा में कई मोड़ आए, जिसने न सिर्फ उनके व्यक्तित्व को निखारा बल्कि उन्हें एक वैश्विक सोच वाला नेता भी बनाया। आज राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके स्कूल-कॉलेज से जुड़ी साड़ी डिटेल्स...

Rahul Gandhi Academic Profile

देश-विदेश में की पढ़ाई

राहुल गांधी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि कई प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ी रही है। उन्होंने भारत और विदेश दोनों जगहों पर पढ़ाई की है। खास बात यह है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें अपनी पढ़ाई के दौरान कई बार जगह और नाम बदलना पड़ा।
ये भी पढ़ें: 55 के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस ने इस मौके पर किया 'मेगा जॉब फेयर' का आयोजन, 20 हजार युवाओं का रजिस्ट्रेशन!

स्कूल की शुरुआत दून स्कूल से

राहुल गांधी की शुरुआती पढ़ाई देहरादून के मशहूर दून स्कूल से हुई। लेकिन जब उनके पिता राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने, तो सुरक्षा कारणों से राहुल को स्कूल छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने घर से ही पढ़ाई जारी रखी।

अमेरिका में की ग्रेजुएशन

राहुल गांधी ने पहले अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। लेकिन 1991 में जब उनके पिता की हत्या हुई, तो उन्हें सुरक्षा कारणों से वहां की पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने फ्लोरिडा की रोलिंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए "राउल विंसी" नाम का इस्तेमाल किया।

ब्रिटेन से की पोस्ट-ग्रेजुएशन

ग्रेजुएशन के बाद राहुल गांधी ने यूनाइटेड किंगडम के ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से डेवलपमेंट स्टडीज में एम.फिल. की डिग्री हासिल की। यह पढ़ाई उन्होंने साल 1995 में पूरी की थी।

सुरक्षा की वजह से बदली पढ़ाई की राह

राहुल गांधी की पढ़ाई के सफर में सबसे अलग बात यह रही कि उन्हें कई बार सुरक्षा कारणों की वजह से न केवल कॉलेज बदलने पड़े, बल्कि अपनी पहचान भी गोपनीय रखनी पड़ी। उनके जीवन का यह पहलू आम छात्रों से काफी अलग रहा।

कॉर्पोरेट सेक्टर में भी किया काम

शिक्षा पूरी करने के बाद राहुल गांधी ने कुछ समय तक एक मैनेजमेंट कंपनी में भी काम किया। इसके बाद वह भारत लौटे और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने लगे।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: राहुल गांधी कब बनेंगे दूल्हा? कुंडली ने बता दी डेट, जानिए क्या बन सकते हैं देश के PM?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+