55 के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस ने इस मौके पर किया 'मेगा जॉब फेयर' का आयोजन, 20 हजार युवाओं का रजिस्ट्रेशन!

Congress Mega Job Fair on Rahul Gandhi Birthday: देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकार को घेरने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब अपने जन्मदिन पर इस मुद्दे पर एक ठोस पहल करने जा रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के मौके पर पार्टी की दिल्ली इकाई और इंडियन यूथ कांग्रेस मिलकर राष्ट्रीय राजधानी में एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन कर रही है।

दिल्ली के टॉकीटोर स्टेडियम में गुरुवार को लगने वाला यह मेला न केवल कांग्रेस की राजनीति को जमीनी स्तर पर ले जाने की कोशिश है, बल्कि राजधानी के युवाओं के लिए रोजगार के सैकड़ों मौके भी लेकर आ रहा है। यह पहले दिल्ली कांग्रेस और इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक साथ मिलकर की है। राहुल गांधी लंबे समय से बेरोजगारी को एक अहम मुद्दा बताते रहे हैं, और यह आयोजन उसी विचार को जमीनी स्तर पर उतारने की कोशिश माना जा रहा है।

Congress Mega Job Fair on Rahul Gandhi Birthday

सुबह 10 बजे से शुरू होगा मेला

यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के मुताबिक, अब तक करीब 20 हजार बेरोजगार युवाओं ने इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। मेले में लगभग 100 कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है, जो करीब 5,000 नौकरियों के मौके लेकर आएंगी।

Zepto से लेकर HDFC तक बड़ी कंपनियां

कांग्रेस द्वारा जारी प्रचार सामग्री के अनुसार, जो कंपनियां मेले में भाग लेंगी उनमें Zepto, Airtel, Blinkit, Tata, HDFC Bank, Flipkart, Mahindra और Axis Bank जैसी जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं।

राहुल गांधी की सोच का हिस्सा है यह मेला

देवेंद्र यादव ने कहा, "यह रोजगार मेला राहुल गांधी की युवाओं की चिंता को दर्शाता है। उन्होंने कई बार संसद और जनसभाओं में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है और बताया है कि सरकार के वादे सिर्फ कागजों पर ही रह गए हैं।"

दिल्ली में रोजगार की गिरती हालत पर कांग्रेस का हमला

मेले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यादव ने दिल्ली और केंद्र की सरकारों को बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "पहले दिल्ली में पूरे देश से युवा नौकरी की तलाश में आते थे, लेकिन अब खुद दिल्ली के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। बीते 45 सालों में बेरोजगारी की यह सबसे खराब स्थिति है।"

AAP और बीजेपी पर निशाना

देवेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने 11 सालों में युवाओं को रोजगार देने के लिए कुछ नहीं किया, जबकि बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार ने 100 दिन में सिर्फ वादे किए, लेकिन नौकरी एक भी नहीं दी।

12वीं पास युवा कर सकते हैं हिस्सा

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने बताया कि इस मेले में कम से कम 12वीं पास युवा हिस्सा ले सकते हैं। 20 हजार रजिस्ट्रेशन में से 10 हजार ऑनलाइन किए गए हैं, जबकि बाकी 258 ब्लॉक स्तरीय कैंपों के जरिए जुटाए गए।

राजस्थान में मिले अच्छे नतीजे

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अप्रैल में राजस्थान में इसी तरह का मेला आयोजित किया गया था, जहां 3,500 रजिस्ट्रेशन में से 1,400 युवाओं को नौकरी मिली थी। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उत्साहवर्धक रहा और उसी से प्रेरित होकर दिल्ली में यह बड़ा मेला रखा गया है।

बीजेपी का तंज

कांग्रेस के दावों का भाजपा ने मजाक उड़ाया। कांग्रेस के दावों पर तंज कसते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि 20 हजार युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराने का दावा "हास्यास्पद" है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं जयश्री पाटिल? कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुईं शामिल, जानिए BJP को क्‍या होगा फायदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+