Rahul Gandhi: राहुल गांधी कब बनेंगे दूल्हा? कुंडली ने बता दी डेट, जानिए क्या बन सकते हैं देश के PM?
Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव समेत तमाम लोगों ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस ने राहुल गांधी को 'जननायक' बताया है तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।
राहुल गांधी को लेकर अक्सर दो सवाल प्रमुखता से पूछा जाता है, पहला - इनकी शादी कब होगी? और दूसरा -क्या वो देश के पीएम बन सकते हैं? तो इसका जवाब इनकी कुंडली में छिपा हुआ है। हमारे ज्योतिषी पंडित गजेंद्र शर्मा ने इस बारे में विस्तार से बताया है।

कब होगी की शादी?
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर दिल्ली में तुला लग्न उदय होने के समय हुआ था। गजेंद्र शर्मा ने कहा कि 'राहुल गांधी की कुंडली में नीच का शनि सप्तम भाव में है और लग्न में बृहस्पति वक्री और वर्गोत्तम होकर बैठा हुआ है। बृहस्पति और शनि का पूर्ण दृष्टि संबंध बन रहा है जो विवाह में सबसे बड़ी बाधा है हालांकि राहु में शुक्र एक अंतर 2030 से 2033 के मध्य रहेगा, इस समय विवाह जैसे योग बनेंगे या इनका कोई रिलेशनशिप सामने आ सकता है।'
क्या Rahul Gandhi बनेंगे प्रधानमंत्री?
तो वहीं जहां तक इनके प्रधानमंत्री बनने की बात है तो 2029 में राहु बुध की दशा से गुजरेंगे तो संभव है सत्ता की चाभी इनके हाथ में आ जाए या फिर ये सरकार बनाने में निर्णायक रोल अदा करेंगे।
कुछ खास बातें (Rahul Gandhi)
- राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था।
- देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के दून स्कूल से शुरू की थी।
- इसके बाद इन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय और कैंब्रिज विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई की।
- राहुल गांधी ने 2004 के लोकसभा चुनाव में पहली बार राजनीति में कदम रखा और अमेठी से सांसद चुने गए।
- 2007 में उन्हें कांग्रेस का महासचिव बनाया गया और बाद में वे युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रभारी बने थे।
- 2017 में राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से झेलनी पड़ी थी हार
- राहुल गांधी अमेठी से लगातार तीन बार सांसद चुने गए लेकिन साल 2019 के Lok Sabha Election में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ये सीट भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे।
- 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications