Jobs in Punjab: पंजाब सरकार ने निकाली PTI की बंपर भर्ती, 30 हजार तक सैलरी! कौन कर सकता है अप्लाई?
Jobs in Punjab: अगर आप फिजिकल एजुकेशन में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। पंजाब सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में छात्रों को खेल और फिटनेस की ओर प्रोत्साहित करने के लिए 2000 फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) की भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि राज्य के सरकारी स्कूलों में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।
खास बात यह है कि इस भर्ती में वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जो अभी अपने फिजिकल एजुकेशन डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में हैं। यह नियुक्तियां स्कूल शिक्षा निदेशालय (DSE), पंजाब के जरिए की जाएंगी। जो उम्मीदवार फिजिकल एजुकेशन से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssapunjab.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और जरूरी शर्तें
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही उनके पास DPED, CPED या किसी भी फिजिकल एजुकेशन से जुड़ा डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स होना जरूरी है। खास बात यह है कि जो छात्र डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 10वीं में पंजाबी विषय होना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न
उम्र सीमा कितनी रखी गई है
उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकार की ओर से नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को शुरू में तीन साल की प्रोबेशन अवधि में ₹29,200 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके बाद सातवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
शुल्क कितना लगेगा?
जनरल और अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹2000 रखा गया है। वहीं SC/ST वर्ग के लिए फीस ₹1000 है।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण होंगे-
- लिखित परीक्षा और पंजाबी भाषा का क्वालिफाइंग टेस्ट
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट
- मेरिट लिस्ट के आधार पर फाइनल चयन
परीक्षा में क्या पूछा जाएगा?
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें जनरल नॉलेज, रीजनिंग, टीचिंग एप्टीट्यूड, फिजिकल एजुकेशन, पंजाबी और इंग्लिश से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ssapunjab.org वेबसाइट पर जाएं।
- "Career" सेक्शन में जाकर "Online Apply" पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें।












Click it and Unblock the Notifications