CHSE 12th Result 2025: ओडिशा 12th बोर्ड के परिणाम जारी, यहां करें चेक
Odisha CHSE Board Result 2025: ओडिशा के हजारों छात्रों और उनके परिवारों के लिए आज का दिन बेहद खास है। लंबे समय से जिस घड़ी का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार आ ही गई। उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE), ओडिशा आज यानी 21 मई 2025 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम्स के नतीजे एक साथ घोषित किए गए हैं, जिसमें पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिलों की जानकारी भी दी गई है, जिसे आप वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

फरवरी से मार्च के बीच हुई थी परीक्षा
2024-25 सत्र के लिए 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: SSC Result 2025: 53,690 पदों पर भर्ती के लिए कब आएगा SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट? यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
पिछले साल से जल्दी आया रिजल्ट
इस बार का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले जल्दी आया है। पिछले साल यानी 2024 में 12वीं का रिजल्ट 26 मई को आया था। उस समय साइंस स्ट्रीम में 86.93%, कॉमर्स में 82.27% और आर्ट्स में 80.95% छात्र पास हुए थे।
पिछले वर्षों में कब आया था रिजल्ट
- 2024: 26 मई
- 2023: 31 मई
- 2022: 27 जुलाई
- 2021: 31 जुलाई (साइंस और कॉमर्स), 15 अगस्त (आर्ट्स)
- 2020: 12 अगस्त (साइंस), 5 सितंबर (कॉमर्स और आर्ट्स)
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं
- 'CHSE Odisha +2 Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
- सबमिट पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें
- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी, इसलिए इसे पहले से तैयार रखें।
ये भी पढ़ें: UPSC ने जारी किया IFS एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, जानिए चयन, पोस्टिंग और सैलरी से जुड़ी सभी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications