Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SSC Result 2025: 53,690 पदों पर भर्ती के लिए कब आएगा SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट? यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

SSC GD Constable Result 2025: देशभर के लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) बहुत जल्द जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। यह परीक्षा उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जो देश की सुरक्षा से जुड़कर एक सम्मानजनक सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जो अब PDF फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस बार भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 53,690 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ राज्यवार और श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने चयन की स्थिति जान सकें।

SSC GD Constable Result 2025

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अगली चरण की फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया यानी PET और PST के लिए बुलाया जाएगा, जिसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) आयोजित करेगा। ऐसे में यह रिजल्ट न सिर्फ उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेगा, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी नए जांबाजों की नियुक्ति का रास्ता खोलेगा।
ये भी पढ़ें: GDS Recruitment 2025: भारत पोस्ट ने जारी की GDS भर्ती 2025 की तीसरी मेरिट लिस्ट, इस लिंक से करें चेक

फरवरी में हुई थी ऑनलाइन परीक्षा

SSC ने GD कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की थी। यह भर्ती अभियान कुल 53,690 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया गया था। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगली चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षा (PST) में शामिल होना होगा, जिसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) आयोजित करेगा।

ऐसे चेक करें SSC GD रिजल्ट 2025

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर GD कांस्टेबल रिजल्ट PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स दिखाई देंगे।
  • PDF फाइल को ध्यान से पढ़ें और अपना रोल नंबर खोजें।
  • रिजल्ट फाइल को डाउनलोड कर लें।

टाई सिचुएशन का हल कैसे होगा?

अगर दो या दो से ज्यादा उम्मीदवारों के समान अंक आते हैं, तो आयोग निम्न आधार पर टाई सुलझाएगा:

  • परीक्षा के भाग A में अधिक अंक
  • परीक्षा के भाग B में अधिक अंक
  • जन्म तिथि - उम्र अधिक वाले उम्मीदवार को वरीयता
  • नाम का वर्णानुक्रम (Alphabetical Order)

कटऑफ मार्क्स

SSC GD कटऑफ टेबल में निम्नलिखित चीजें शामिल होंगी:

  • कुल कटऑफ अंक
  • भाग A के अंक
  • भाग B के अंक
  • चयनित उम्मीदवार की जन्म तिथि

बढ़ाई गई हैं रिक्तियां, जानें किस बल में कितने पद

SSC ने कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 53,690 कर दी है। बलवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:

बल का नाम पुरुष महिला कुल
1
BSF 13880 2491 16371
2
CISF 14910 1661 16571
3
CRPF 13787 572 14359
4
SSB 902 0 902
5
ITBP 2948 520 3468
6
AR 1750 115 1865
7
SSF 132 0 132
8
NCB 11 11 22
9
कुल 48320 5370 53690

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और रिजल्ट जारी होते ही तुरंत उसे चेक करें ताकि समय पर अगले चरण की तैयारी की जा सके।
ये भी पढ़ें: RBSE Result 2025: कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10th-12th का रिजल्ट, सबसे पहले कहां पर मिलेगा अपडेट?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+