UPSC ने जारी किया IFS एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, जानिए चयन, पोस्टिंग और सैलरी से जुड़ी सभी डिटेल
IFS Officer: हर साल लाखों युवा UPSC परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो भारतीय वन सेवा (IFS) को अपना करियर बनाना चाहते हैं। IFS, UPSC की तीन प्रमुख ऑल इंडिया सेवाओं में से एक है, जिसमें चयनित अफसर देश की हरियाली, जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए काम करते हैं। यह एक ऐसा करियर है जहां न तो केवल सम्मान मिलता है, बल्कि प्रकृति के करीब रहकर देश की सेवा करने का संतोष भी मिलता है।
हाल ही में UPSC ने IFS परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया है। इस खबर के साथ ही युवाओं में इस सेवा को लेकर एक बार फिर रुचि जागी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 143 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। रांची की कनिका अनभ ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है।

आइए जानते हैं कि IFS अधिकारी क्या काम करते हैं, उनकी सैलरी कितनी होती है, पोस्टिंग कहां मिलती है और इस सेवा में करियर कैसे बनाया जा सकता है...
ये भी पढ़ें: पहले NET JRF में गाड़ा झंडा अब UPSC में रचा इतिहास! कौन हैं IFS 2025 परीक्षा की टॉपर Kanika Anabh?
क्या होता है IFS अधिकारी का काम?
IFS यानी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस, एक केंद्रीय सेवा है जिसका मुख्य काम देश के जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण की रक्षा करना होता है। IFS अधिकारी जंगलों के विकास, संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लेते हैं।
कहां मिलती है पोस्टिंग?
IFS अधिकारियों की पोस्टिंग ज्यादातर जंगलों, वन्यजीव अभयारण्यों, नेशनल पार्क और पर्यावरण से जुड़े विभागों में होती है। इसके अलावा कई अधिकारी केंद्र सरकार के मंत्रालयों और रिसर्च संस्थानों में भी काम करते हैं।
कितनी होती है सैलरी?
IFS अधिकारी की सैलरी अच्छी होती है। शुरुआती वेतन करीब ₹56,100 प्रति माह होता है, जो अनुभव और पद के अनुसार बढ़ता है। एक सीनियर अधिकारी की सैलरी ₹2,25,000 तक जा सकती है। इसके साथ घर, वाहन, मेडिकल और यात्रा जैसे कई भत्ते भी मिलते हैं।
कैसे बनें IFS अधिकारी?
IFS बनने के लिए UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देनी होती है। इसमें तीन चरण होते हैं -
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview)
इन सभी चरणों में सफल होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को देहरादून की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में ट्रेनिंग दी जाती है।
प्रकृति प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका
IFS एक ऐसी सेवा है जो उन युवाओं के लिए खास है जो प्रकृति, जंगल और पर्यावरण से प्यार करते हैं। यह न सिर्फ एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी है, बल्कि इसके जरिए देश की हरियाली और जैव विविधता की रक्षा करने का भी मौका मिलता है।
ये भी पढ़ें: Randhir Jaiswal Salary: कौन हैं IFS रणधीर जायसवाल, जो बोले-PoK खाली करे पाकिस्तान, कितनी है इनकी सैलरी?












Click it and Unblock the Notifications