NMDC Recruitment 2025: 35 हजार से ज्यादा सैलरी वाली नौकरी पाने का मौका! NMDC में निकली 995 पदों पर भर्ती
NMDC Recruitment 2025: देश में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) ने एक सुनहरा मौका लेकर आया है। देश की इस बड़ी सरकारी कंपनी ने 995 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। आज के समय में जब सरकारी नौकरियों की मांग लगातार बढ़ रही है, ऐसे में NMDC की यह भर्ती खासा आकर्षण पैदा कर रही है।
खास बात यह है कि इस भर्ती में बीएससी, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, आयु सीमा और फीस में विशेष छूट भी दी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस मौके का फायदा उठा सकें। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अपने भविष्य को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न छोड़ें।

आवेदन प्रक्रिया, जरूरी योग्यता और वेतन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को जानना बेहद जरूरी है ताकि आप बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सकें और चयन प्रक्रिया में सफल हो सकें। इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सरल और स्पष्ट भाषा में देंगे।
ये भी पढ़ें: BPSC Jobs 2025: बिहार में निकली सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई? देखें डिटेल्स
आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NMDC की आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर जाना होगा। यहां से वे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम बीएससी डिग्री, डिप्लोमा या ITI पास होना जरूरी है।
आयु सीमा और छूट
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
चयन के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) लिया जाएगा। इसके बाद शारीरिक योग्यता परीक्षा या ट्रेड टेस्ट भी होगा।
फीस का विवरण
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 150 रुपये फीस जमा करनी होगी। वहीं, SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और विभागीय उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है।
वेतन और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को पहले 6 महीने तक प्रशिक्षु के रूप में 18,500 से 19,500 रुपए मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। इसके बाद वेतन 31,850 से 35,040 रुपए प्रति माह होगा।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं की मार्कशीट, योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और स्कैन किए गए सिग्नेचर अपलोड करना होगा। अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन करें। सभी जरूरी जानकारी और आवेदन फॉर्म NMDC की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें: डसॉल्ट एविएशन बनाता है भारत के 'सबसे ताकतवर' Rafale फाइटर जेट्स! यहां नौकरी पाने के लिए जरूरी है कौन से स्किल?












Click it and Unblock the Notifications