Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डसॉल्ट एविएशन बनाता है भारत के 'सबसे ताकतवर' Rafale फाइटर जेट्स! यहां नौकरी पाने के लिए जरूरी है कौन से स्किल?

Rafale Jets: हाल ही में जब भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई को अंजाम दिया, तब देश का सबसे ताकतवर फाइटर जेट राफेल एक बार फिर चर्चा में आ गया। तेज रफ्तार, आधुनिक तकनीक और जबरदस्त मारक क्षमता से लैस राफेल को भारत की वायुसेना का सबसे भरोसेमंद हथियार माना जाता है।

इसे फ्रांस की मशहूर कंपनी डसॉल्ट एविएशन बनाती है, जो दुनियाभर में अपने उन्नत फाइटर जेट्स और एयरोनॉटिकल तकनीक के लिए जानी जाती है। राफेल की सफलता और ताकत को देखकर कई युवा अब उस कंपनी का हिस्सा बनना चाहते हैं, जिसने इस घातक फाइटर जेट को तैयार किया।

Rafale Jets

युवाओं के बीच अब यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर डसॉल्ट एविएशन में नौकरी कैसे मिलेगी? कौन से कोर्स करने होंगे? क्या भारत के छात्रों को भी यह मौका मिलता है? अगर आप भी राफेल जैसे विमान बनाने वाली टीम में शामिल होना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...
ये भी पढ़ें: Shivangi Singh: कौन हैं स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह? IAF की पहली महिला राफेल पायलट बन रच चुकी हैं इतिहास

राफेल जैसे विमान बनाने वाली कंपनी में नौकरी का मौका

अगर आप भी राफेल जैसे एडवांस लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन में काम करना चाहते हैं, तो इसके लिए खास तैयारी करनी होती है। यह कंपनी युवाओं को इंटर्नशिप से लेकर फुल टाइम नौकरी तक के कई मौके देती है।

इंजीनियरिंग डिग्री है सबसे जरूरी

डसॉल्ट एविएशन में करियर बनाने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आपने इंजीनियरिंग की हो। खासकर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या एविएशन इंजीनियरिंग की डिग्री वाले युवाओं को यहां सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा सिविल एविएशन की जानकारी होना भी फायदेमंद होता है।

IIT जैसे संस्थानों से होते हैं चयन

रिपोर्ट्स की मानें तो डसॉल्ट एविएशन भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे IIT से छात्रों का चयन करती है। कंपनी की ओर से स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप और जॉब के ऑफर भी मिलते हैं। इसलिए अगर आप इस कंपनी में काम करना चाहते हैं तो पढ़ाई के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और एविएशन सेक्टर की समझ भी विकसित करें।

नए टेक्नोलॉजी के साथ काम करने का मौका

डसॉल्ट जैसी कंपनी में काम करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां आपको दुनिया की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम करने का अनुभव मिलता है। साथ ही आपको इंटरनेशनल एक्सपोजर और शानदार करियर ग्रोथ का मौका भी मिल सकता है।

नौकरी के लिए क्या करें तैयारी?

  • इंजीनियरिंग की पढ़ाई में अच्छे अंक लाएं
  • प्रोजेक्ट और वर्कशॉप में भाग लें
  • एयरोनॉटिक्स और डिफेंस टेक्नोलॉजी की जानकारी रखें
  • डसॉल्ट एविएशन की वेबसाइट और लिंक्डइन पर जॉब अपडेट चेक करते रहें

अगर आप मेहनती हैं और उड़ान भरने का सपना रखते हैं, तो डसॉल्ट एविएशन आपके लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प बन सकता है।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बीच तेज प्रताप की Pilot ट्रेनिंग बनी चर्चा का केंद्र, जानिए आम इंसान कैसे बन सकता है पायलट?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+