NEET UG 2025 राउंड-2 काउंसलिंग की तारीख बदली, आ गई नई डेट्स, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
NEET परीक्षा पास कर चुके मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने यूजी 2025 की राउंड-2 काउंसलिंग की तारीखें बदलकर नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब जो छात्र मेडिकल या डेंटल कॉलेज में एडमिशन का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक और मौका मिल गया है।
इस बार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 12 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इच्छुक छात्र 4 सितंबर से 9 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। यह प्रक्रिया एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर होगी।

सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन
नए शेड्यूल के अनुसार 3 सितंबर को सभी संस्थान सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन करेंगे। इसके बाद 5 से 9 सितंबर तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया चलेगी। उम्मीदवार इस दौरान अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे। 9 सितंबर तक चॉइस लॉक करना सभी के लिए जरूरी होगा।
ये भी पढ़ें: IBPS SO Prelims 2025: आंसर की और रिजल्ट का इंतजार, कब होगी मेंस की परीक्षा? देखें लेटेस्ट अपडेट
किन्हें मिलेगा मौका
राउंड-2 काउंसलिंग में वे छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली थी। साथ ही, जिन छात्रों को पहली बार सीट अलॉट हुई थी लेकिन वे उससे संतुष्ट नहीं हैं, वे भी इस राउंड में बेहतर विकल्प तलाश सकते हैं।
कब आएगा रिजल्ट
एमसीसी के अनुसार राउंड-2 सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 10 और 11 सितंबर को पूरी होगी। 12 सितंबर को राउंड-2 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 13 से 19 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
राज्य कोटे की काउंसलिंग
एमसीसी ने राज्य कोटे की काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी किया है। यह प्रक्रिया 10 से 19 सितंबर तक चलेगी, जिसमें राज्य स्तर पर मेडिकल सीटों के लिए दाखिला मिलेगा।
जरूरी दस्तावेज
- NEET यूजी 2025 स्कोरकार्ड
- परीक्षा का एडमिट कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
- आधार, पैन, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- जाति या दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आगे की प्रक्रिया
एमसीसी ने आगे के राउंड्स की तारीखें भी साझा की हैं। राउंड-3 के लिए पंजीकरण 24 से 29 सितंबर तक होगा और रिजल्ट 3 अक्टूबर को आएगा। वहीं, स्ट्रे वेकेंसी राउंड 14 अक्टूबर से शुरू होगा और इसका परिणाम 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025 Merit List: 50% AIQ सीटों की मेरिट लिस्ट जारी, कब से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं स्कोरकार्ड?












Click it and Unblock the Notifications