NEET PG 2025 Merit List: 50% AIQ सीटों की मेरिट लिस्ट जारी, कब से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं स्कोरकार्ड?
NEET PG 2025 Merit List: देशभर के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आखिरकार NEET PG 2025 की 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट का इंतजार उन हजारों उम्मीदवारों को था जिन्होंने MD, MS, DNB, DrNB और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा दी थी।
अब उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपनी रैंक देख सकते हैं और काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर सकते हैं। जो उम्मीदवार MD, MS, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, पोस्ट MBBS DNB/DrNB (डायरेक्ट 6 ईयर) और NBEMS डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वे natboard.edu.in पर जाकर लिस्ट देख सकते हैं।

लिस्ट में ये जानकारियां शामिल
जारी हुई मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के रोल नंबर, एप्लिकेशन आईडी, कैटेगरी, NEET PG स्कोर, ओवरऑल रैंक, AIQ रैंक और कैटेगरी-वाइज रैंक शामिल की गई हैं।
ये भी पढ़ें: BPSC Recruitment 2025: बिहार में निकली बंपर भर्ती, AEDO समेत कई पदों पर शुरू हुए आवेदन
राज्यों की लिस्ट अलग से बनेगी
NBEMS ने साफ किया है कि फाइनल मेरिट लिस्ट और स्टेट कोटा की लिस्ट राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने नियम, योग्यता और आरक्षण पॉलिसी के आधार पर अलग से तैयार करेंगे।
3 अगस्त को हुई थी परीक्षा
NEET PG 2025 की परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित हुई थी और रिजल्ट 19 अगस्त को घोषित किया गया था। रिजल्ट के साथ कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ भी जारी किया गया था।
5 सितंबर से डाउनलोड होंगे स्कोरकार्ड
ऑल इंडिया 50% कोटा के स्कोरकार्ड 5 सितंबर से NBEMS की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार इन्हें छह महीने तक डाउनलोड कर सकेंगे। NBEMS ने बताया कि स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी।
AIQ स्कोरकार्ड में क्या होगा
- NEET PG 2025 रैंक - सभी उम्मीदवारों में आपकी ओवरऑल रैंक
- AIQ रैंक - केवल AIQ सीटों के लिए रैंक
- AIQ कैटेगरी रैंक - आपकी कैटेगरी में AIQ रैंक
काउंसलिंग के लिए MCC वेबसाइट देखें
NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in और स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट mohfw.gov.in चेक करते रहें, ताकि सीटों और काउंसलिंग शेड्यूल की जानकारी समय पर मिल सके।
धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई
NBEMS ने चेतावनी दी है कि अगर कोई उम्मीदवार अनुचित तरीके से परीक्षा या काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल पाया जाता है, तो उसका रिजल्ट रद्द कर दिया जाएगा और उस पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2025: 8वीं पास के लिए नौकरी का मौका, नेवल डॉकयार्ड मुंबई में निकली भर्ती












Click it and Unblock the Notifications