NEET PG 2025: टेस्ट सिटी स्लिप जारी होते ही मचा बवाल, फूटा स्टूडेंट्स का गुस्सा! अब एडमिट कार्ड का इंतजार
NEET PG 2025 परीक्षा की तैयारियों में जुटे लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा से पहले टेस्ट सिटी स्लिप जारी कर दी है, लेकिन इसके साथ ही कई छात्रों की चिंता भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर छात्र अपनी नाराजगी जता रहे हैं कि उन्हें उनके मनपसंद शहर की जगह किसी दूर-दराज क्षेत्र में सेंटर दे दिया गया है।
सभी अभ्यर्थियों को यह जानकारी उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी गई है। कुछ छात्र को ईमेल में परीक्षा शहर की जगह सिर्फ राज्य का नाम ही मिला है, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई है। ऐसे में परीक्षा से पहले ही कई उम्मीदवारों के सामने यात्रा और ठहरने की चुनौती खड़ी हो गई है। उम्मीदवार वहां से स्लिप डाउनलोड कर यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में निर्धारित की गई है।

एडमिट कार्ड इस तारीख को होंगे जारी
एग्जाम सिटी स्लिप के बाद अब परीक्षार्थी 31 जुलाई 2025 का इंतजार कर रहे हैं, जब एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार natboard.edu.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025: आज आएंगे एग्जाम सिटी डिटेल्स, 31 जुलाई को मिलेगा एडमिट कार्ड, कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
एग्जाम सिटी को लेकर नाराजगी
कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि उन्हें परीक्षा शहर की जगह केवल राज्य की जानकारी दी गई है। कुछ ने यह भी कहा कि उन्होंने जिन शहरों को प्राथमिकता दी थी, उनमें से कोई भी उन्हें नहीं मिला। बल्कि उन्हें काफी दूर के शहरों में एग्जाम सेंटर दे दिया गया है, जिससे उनकी यात्रा और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।
3 अगस्त को होगी परीक्षा
NEET PG परीक्षा पूरे देश में 3 अगस्त 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तय किया गया है। यह परीक्षा पीजी मेडिकल कोर्सेज, जिसमें ब्रॉड और सुपर स्पेशियलिटी प्रोग्राम शामिल हैं, में दाखिले के लिए कराई जा रही है।
233 शहरों में होगा परीक्षा आयोजन
NBEMS ने देशभर में 233 शहरों में परीक्षा सेंटर बनाए हैं। साथ ही 13 से 17 जून के बीच उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा सिटी बदलने का विकल्प भी दिया गया था। इसके बावजूद बहुत से छात्रों को उनकी पसंद का शहर नहीं मिल पाया है।
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications