NEET PG 2025: आज आएंगे एग्जाम सिटी डिटेल्स, 31 जुलाई को मिलेगा एडमिट कार्ड, कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
NEET PG 2025 City Slip: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 21 जुलाई को NEET PG 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी करेगा। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को यह डिटेल्स उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा, इसकी जानकारी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को आज उनके ईमेल पर मिल जाएगी। इसके बाद 31 जुलाई को एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा, जिसमें केंद्र का पता, समय और जरूरी दिशानिर्देश होंगे।
NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को अब हर सूचना के लिए सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि NBEMS ने फर्जी वेबसाइटों और एजेंटों से सावधान रहने की भी सख्त चेतावनी दी है।

एडमिट कार्ड में होंगे ये विवरण
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, पेपर का समय, परीक्षा के दिन की जरूरी हिदायतें और अन्य जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं
- NEET PG 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन डिटेल्स डालें
- सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
ये भी पढ़ें: Delhi Jal Board Recruitment 2025: कई पदों पर नौकरी का मौका, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी, अभी करें अप्लाई
3 अगस्त को होगी परीक्षा
NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 200 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे, हर सवाल के चार उत्तर विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होगा।
NBEMS ने दी जरूरी सलाह
NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल बोर्ड की दो आधिकारिक वेबसाइटों - natboard.edu.in और nbe.edu.in - या बोर्ड के व्हाट्सऐप चैनल से ही जानकारी प्राप्त करें।
फर्जीवाड़े से रहें सावधान
बोर्ड ने चेतावनी दी है कि कुछ लोग फर्जी नोटिस, ईमेल या सोशल मीडिया मैसेज के जरिए उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं। NBEMS ने कहा है कि कोई भी ऐसा मैसेज, ईमेल या SMS मिलने पर उसकी पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट से जरूर करें।
संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर
अगर उम्मीदवारों को किसी मदद की जरूरत हो, तो वे सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच NBEMS के हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications