NEET PG 2025: आवेदन फॉर्म में सुधार का आज आखिरी मौका, क्या-क्या कर सकते हैं अपडेट? चेक करें एग्जाम पैटर्न

NEET PG 2025: देशभर के हजारों मेडिकल छात्रों के लिए NEET PG 2025 सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि उनके डॉक्टर बनने के सपने की पहली सीढ़ी है। ऐसे में परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट उनके लिए बेहद अहम होती है। NEET PG की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज का दिन काफी अहम है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार का विंडो बंद करने जा रहा है।

कई बार जल्दबाजी या लापरवाही में छात्र आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज या फोटो सही तरीके से अपलोड नहीं कर पाते। यही वजह है कि NBEMS ने छात्रों की सुविधा के लिए फाइनल करेक्शन विंडो शुरू की थी जो आज बंद होने वाली है।

NEET PG 2025

अगर आपने भी अब तक अपने फॉर्म में जरूरी सुधार नहीं किए हैं, तो आज, यानी 26 मई 2025 तक का समय आपके पास है। इसके बाद आपको बिना सुधार किए हुए फॉर्म के आधार पर ही परीक्षा में बैठना होगा, जिससे भविष्य में परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra FYJC Admission 2025: 11वीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें टॉप कॉलेज की लिस्ट

किन जानकारियों में किया जा सकता है सुधार?

इस फाइनल एडिट विंडो में केवल तीन चीजों को ही बदला जा सकता है- फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान (Photo, Signature and Thumb Impression). नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राष्ट्रीयता और परीक्षा केंद्र जैसी मुख्य जानकारी में अब कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवार natboard.edu.in पर लॉग इन करके ये सुधार कर सकते हैं।

परीक्षा का शेड्यूल और जरूरी तारीखें

NEET PG 2025 की परीक्षा 15 जून को पूरे देश में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी अहम तारीखें इस प्रकार हैं:

  • 2 जून 2025: शहर की जानकारी वाली स्लिप जारी होगी
  • 11 जून 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा शुरू होगी
  • 15 जून 2025: परीक्षा का आयोजन
  • 15 जुलाई 2025: परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे
  • 31 जुलाई 2025: इंटर्नशिप पूरी करने की आखिरी तारीख

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न?

नीट पीजी 2025 परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। हर सवाल के चार विकल्प केवल अंग्रेजी में दिए जाएंगे।

  • सही उत्तर पर: +4 अंक
  • गलत उत्तर पर: -1 अंक
  • कोई उत्तर न देने पर: कोई अंक नहीं मिलेगा

जरूरी सलाह

जिन अभ्यर्थियों ने अब तक फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं किए हैं, वे जल्द से जल्द NBEMS की वेबसाइट पर लॉग इन करके सुधार कर लें। ये मौका आखिरी है, इसके बाद बदलाव का कोई और अवसर नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+