Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra FYJC Admission 2025: 11वीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें टॉप कॉलेज की लिस्ट

Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र सरकार ने 2025 के कक्षा 11वीं (FYJC) के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) राउंड 1 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार राज्य भर में 20.43 लाख से ज्यादा सीटें उपलब्ध हैं, जो 9,281 जूनियर कॉलेजों में विभाजित हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों प्रमुख स्ट्रीम में दाखिला लेने के लिए अब छात्रों के पास अपनी पसंद के कॉलेज चुनने का सुनहरा मौका है।

यह एडमिशन प्रक्रिया 21 मई से शुरू होगी, जो 28 मई तक चलेगी। इस दौरान छात्र ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी मेरिट के आधार पर कॉलेज का चयन कर सकते हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार सीटों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे ज्यादा छात्र अपनी मनचाही स्ट्रीम और कॉलेज में जगह पा सकेंगे।

Maharashtra FYJC

कुल सीटें और स्ट्रीम का विवरण

राज्य में कुल 20.43 लाख सीटें उपलब्ध हैं, जो 9,281 जूनियर कॉलेजों में फैली हुई हैं। ये सीटें तीन मुख्य स्ट्रीम-साइंस, कॉमर्स, और आर्ट्स के लिए हैं।
ये भी पढ़ें: JNU Admissions 2025: CUET के जरिए जेएनयू में एडमिशन का मौका! UG, PG और PhD कोर्सेस में ऐसे मिलेगा दाखिला

  • साइंस के लिए 8,52,206 सीटें
  • कॉमर्स के लिए 5,40,312 सीटें
  • आर्ट्स के लिए 6,50,682 सीटें

पुणे डिवीजन में कुल 3,75,843 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें साइंस के 1,03,705, कॉमर्स के 1,01,971 और आर्ट्स के 1,70,170 सीटें शामिल हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि

FYJC 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 28 मई 2025 शाम 6 बजे है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • प्रैक्टिस रजिस्ट्रेशन: 19-20 मई 2025
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 21 मई 2025 सुबह 11 बजे
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन समाप्त: 28 मई 2025 शाम 6 बजे
  • प्राविजनल मेरिट लिस्ट जारी: 30 मई 2025 सुबह 11 बजे
  • सुधार और शिकायत का समय: 30 मई से 1 जून 2025 शाम 4 बजे तक
  • फाइनल मेरिट लिस्ट जारी: 3 जून 2025 शाम 4 बजे
  • कॉलेज आवंटन: 5 जून 2025
  • कॉलेज लिस्ट पब्लिश: 6 जून 2025 सुबह 10 बजे
  • डॉक्यूमेंट अपलोड अवधि: 6 से 12 जून 2025, सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक
  • खाली सीटें राउंड 2 के लिए: 14 जून 2025 रात 10 बजे
  • कोटा एडमिशन (इन-हाउस, मैनेजमेंट, माइनॉरिटी): 6 जून से शुरू

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाएं।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे SSLC/SSC रोल नंबर, ईमेल, और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी पसंदीदा स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, या आर्ट्स) चुनें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करें।
  • अधिकतम 10 कॉलेजों की पसंद चुनें।
  • मेरिट लिस्ट और सीट एलॉटमेंट के अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर नियमित रूप से जांच करते रहें।

टॉप साइंस कॉलेज

साइंस स्ट्रीम में पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख कॉलेज हैं:

  • सेंट जेवियर्स जूनियर कॉलेज
  • जय हिंद जूनियर कॉलेज
  • मिथिबाई जूनियर कॉलेज
  • SIES जूनियर कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स
  • सोफिया जूनियर कॉलेज
  • स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज
  • ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स
  • वी.जी. वाज़े कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स
  • विल्सन आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स जूनियर कॉलेज
  • भवन्स कॉलेज
  • डी.जी. रूपरेल जूनियर कॉलेज
  • IES जूनियर कॉलेज
  • किशिंचंद चेलराम कॉलेज
  • के.जे. सोमैया जूनियर कॉलेज
  • आर.डी. नेशनल कॉलेज
  • गुरु गोबिंद सिंह टी. जूनियर कॉलेज
  • लोकमान्य विद्या मंदिर जूनियर कॉलेज
  • मनोहर जोशी जूनियर कॉलेज
  • मुंबई जूनियर कॉलेज
  • पेस जूनियर साइंस कॉलेज, दादर
  • बी.के. बिड़ला कॉलेज, कल्याण
  • रमणरायन रुईया ऑटोनॉमस जूनियर कॉलेज

ये भी पढ़ें: CUET स्कोर के साथ अब आसान हुआ लॉ कॉलेज में दाखिला! कहां और किस कोर्स में मिलेगा एडमिशन? देखें पूरी लिस्ट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+