Nainital Bank Recruitment: क्लर्क से ऑफिसर तक के पदों पर निकली भर्ती, आयु सीमा में भी मिलगी छूट, देखें डिटेल
Nainital Bank Recruitment: नैनीताल बैंक ने साल 2025-26 की भर्ती प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इससे बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में नई उम्मीद जग गई है। उत्तराखंड में मुख्यालय और कई उत्तरी राज्यों में तेजी से विस्तार कर रहे इस बैंक ने क्लर्क से लेकर PO और स्पेशलिस्ट ऑफिसर तक 185 पदों पर बड़ी वैकेंसी जारी की है।
आने वाले महीनों में शाखाएं बढ़ाने की योजना को देखते हुए यह भर्ती बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 1 जनवरी 2026 तक चलेगी, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास तैयारी के साथ आवेदन करने का सुनहरा मौका है।

कुल 185 पदों पर भर्ती
नैनीताल बैंक ने कुल 185 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें क्लर्क, PO और कई स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद शामिल हैं।
- कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA): 71
- प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) स्केल-I: 40
- रिस्क ऑफिसर स्केल-I: 3
- चार्टर्ड अकाउंटेंट स्केल-I: 3
- आईटी ऑफिसर स्केल-I: 15
- लॉ ऑफिसर स्केल-I: 2
- क्रेडिट ऑफिसर स्केल-I: 10
- एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर स्केल-I: 10
- HR ऑफिसर स्केल-I: 4
- मैनेजर (आईटी) स्केल-II: 15
- मैनेजर (CA) स्केल-II: 5
- मैनेजर (लॉ) स्केल-II: 2
- मैनेजर (रिस्क) स्केल-II: 2
- मैनेजर (सिक्योरिटी ऑफिसर) स्केल-II: 3
ये भी पढ़ें: CLAT 2026 Answer Key आउट, कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति? कब आएगा रिजल्ट?
आयु और योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के लिए बैंक ने कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं।
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 32 वर्ष
SC, ST, OBC समेत अन्य वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
सामान्य योग्यता शर्तें
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होना जरूरी।
- संबंधित पद के हिसाब से आवश्यक योग्यता पूरी हो।
- राष्ट्रीयता और सभी दस्तावेज बैंक के नियमों के अनुसार हों।
चयन प्रक्रिया
- भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- दस्तावेज जांच
- मेडिकल फिटनेस टेस्ट
ऑनलाइन परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल होंगे। स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल नॉलेज का सेक्शन भी शामिल होगा। परीक्षा का प्रारूप ऑब्जेक्टिव होगा और माध्यम अंग्रेजी रहेगा। परीक्षा की तारीख 18 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं:
- नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.bank.in पर जाएं।
- Recruitment सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और प्रोफेशनल जानकारी भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन फीस भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर अंतिम प्रिंट निकाल लें।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications