KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में बच्चे का कराना है दाखिला? अभी से तैयार रखें ये जरूरी कागजात
KVS Kendriya Vidyalaya Admission: केंद्रीय विद्यालयों (KV) में अपने बच्चों का दाखिला कराने का सपना देख रहे लाखों अभिभावकों के लिए अब इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है।
उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए, अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले ही अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को व्यवस्थित कर लें। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद, इच्छुक अभिभावक विस्तृत जानकारी केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

Kendriya Vidyalaya Admission: कक्षा के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश का तरीका कक्षा के स्तर के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है:
कक्षा 1 (और बालवाटिका): इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। छात्रों का चयन लॉटरी सिस्टम और निर्धारित प्राथमिकता श्रेणियों के आधार पर किया जाता है।
कक्षा 2 से 8: इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किए जाते हैं। सीटों की उपलब्धता और वरीयता के आधार पर लॉटरी के जरिए दाखिला दिया जाता है। इसमें किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं होती।
कक्षा 9 और 10: यहां भी आवेदन ऑफलाइन होते हैं। सीटों के खाली रहने पर ही प्रवेश की प्रक्रिया अपनाई जाती है और कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।
कक्षा 11: इसमें प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से अलग है, जो आमतौर पर 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर तय होती है।
ये भी पढ़ें: CBSE Class 12th Maths Exam: कैसा था मैथ्स का पेपर? स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, ऐसे लगाएं मार्क्स का अनुमान
KVS Admissions 2026: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रवेश के समय किसी भी तकनीकी परेशानी से बचने के लिए अभिभावकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:
| श्रेणी | आवश्यक दस्तावेज | |
|---|---|---|
| 1 | बच्चे के लिए | जन्म प्रमाण पत्र (आयु का प्रमाण), पासपोर्ट साइज फोटो |
| 2 | पहचान/निवास | माता-पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र |
| 3 | आरक्षण/विशेष | ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) |
| 4 | अन्य | सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए हलफनामा, सरकारी कर्मचारियों के लिए सेवा प्रमाण पत्र, दादा-दादी के साथ संबंध का प्रमाण (यदि आवश्यकता हो) |
Kendriya Vidyalaya Admission Process: आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन पंजीकरण: कक्षा 1 के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 'नया पंजीकरण' (New Registration) करें और अपना यूनिक लॉगिन कोड प्राप्त करें।
- फॉर्म भरना: फॉर्म में सभी विवरण सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
- चयन सूची: आवेदन के बाद केवीएस द्वारा चयन सूची जारी की जाती है।
- दस्तावेज सत्यापन: यदि बच्चे का नाम सूची में आता है, तो संबंधित विद्यालय में जाकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराएं।
- फीस भुगतान: अंत में, स्कूल द्वारा निर्धारित फीस जमा कर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करें।
अभिभावकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता है। प्रवेश से जुड़ी किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी और अपडेट के लिए केवल KVS की अधिकृत वेबसाइट पर ही भरोसा करें।












Click it and Unblock the Notifications