RIMC देहरादून में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानिए किस क्लास के लिए कैसे और कौन कर सकता है आवेदन

RIMC Dehradun भारतीय सेना में बच्चों का भविष्य देख रहे अभिभावकों के लिए ये महत्वपूर्ण खबर है। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) देहरादून में जनवरी 2027 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरआइएमसी में कक्षा आठ में प्रवेश के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

लिखित परीक्षा अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान की होगी। 5 अप्रैल तक आवदेन किए जा सकते हैं। जबकि प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को होगी। कक्षा आठ में प्रवेश के लिए आयु सीमा 11.5 से 13 वर्ष निर्धारित है। अभ्यर्थी ऑनलाइन या स्पीड पोस्ट से आवेदन कर सकते हैं।

RIMC Dehradun Admission process begins who can apply which class and how

इसमें वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो सातवी कक्षा में अध्यनरत हैं या फिर पासआउट कर चुके हों। प्रवेश के लिए वही छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं, जिनके माता-पिता सामान्य रूप से राज्य में निवास कर रहे हैं। उम्मीदवार को आधार कार्ड जमा कराना अनिवार्य है।

  • आवेदन पत्र आरआइएमसी की वेबसाइट www.rimc.gov.in से आनलाइन भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है।
  • आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से मंगाने के लिए कमान्डेंट राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कालेज देहरादून, स्टेट बैंक आफ इंडिया तेल भवन, बैंक कोड 01576 के नाम से भुगतान कर फार्म प्राप्त किया जा सकता है।
  • सामान्य जाति के लिए 600 रुपये व अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 555 रुपये का बैंक ड्राफ्ट लगेगा।
  • अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवार के लिए जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य है।
  • आवेदक अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता टंकित/हस्तलिखित रूप से हिंदी व अंग्रेजी में पोस्टल पिनकोड एवं फोन नंबर के साथ लिख कर भेजें।
  • आवेदन पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहस्रधारा रोड, मयूर विहार, देहरादून के पते पर पांच अप्रैल शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक से अवश्य पहुंच जाना चाहिए।
  • आवेदन पत्र के लिफाफे के ऊपर 'आरआइएमसी प्रवेश परीक्षा सत्र जनवरी-2027' अवश्य लिखा हो व आवेदन पत्र के साथ पत्र व्यवहार का स्वयं का पता लिखा हुआ 9 गुणा 4 इंच का लिफाफा मय 60 रुपये के डाक टिकट के साथ होना जरूरी है।
  • आवेदक का पत्र व्यवहार का पूरा पता, पिन कोड व फोन नंबर के साथ होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2027 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म दो जनवरी 2014 से पहले और एक जुलाई 2015 के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • प्रवेश के समय अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा सात में अध्ययनरत या कक्षा सात उत्तीर्ण कर चुका हो।
  • आधार कार्ड जमा न कराने पर आवेदन रद कर दिया जाएगा।
  • राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजपुर रोड, देहरादून में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+