SSC Exam Cancelled: सेंटर की क्षमता 399, एडमिट कार्ड बांटे 819! रद्द हुई परीक्षा, कब होगा अब एग्जाम?

SSC Exam Cancelled: एसएससी जीडी परीक्षा (SSC GD Exam) देने पहुंचे सैकड़ों छात्रों के लिए सोमवार का दिन परेशानी भरा साबित हुआ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक परीक्षा केंद्र पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब परीक्षा देने पहुंचे छात्रों की संख्या केंद्र की क्षमता से लगभग दोगुनी निकली। कई उम्मीदवार घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिल पाया।

स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े। बाद में छात्रों और आयोग के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। इस घटना के बाद अभ्यर्थियों में नाराजगी भी देखने को मिली, क्योंकि वे दूर-दूर से परीक्षा देने पहुंचे थे। अब आयोग की ओर से नई परीक्षा तिथि जल्द जारी किए जाने की बात कही गई है।

क्षमता से दोगुने एडमिट कार्ड जारी

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कानपुर के पुरवामीर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन सेंटर में एसएससी जीडी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। केंद्र की कुल सीट क्षमता 399 थी, लेकिन दूसरी शिफ्ट के लिए करीब 819 उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए।

ये भी पढ़ें: NTA की तिजोरी फुल, छात्रों का भविष्य गुल! 6 साल में कमाए 3500 करोड़ से ज्यादा, फिर क्यों लीक हो रहे NEET पेपर?

जब बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे तो वहां व्यवस्था बिगड़ गई। करीब 360 से ज्यादा छात्रों के अंदर पहुंचने के बाद केंद्र प्रबंधन ने बताया कि बाकी उम्मीदवारों के बैठने की जगह नहीं बची है। इसके बाद छात्रों में नाराजगी फैल गई और केंद्र के बाहर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

अधिकारियों को करना पड़ा हस्तक्षेप

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक छात्रों से बातचीत चली। उम्मीदवारों ने कहा कि गलती उनकी नहीं है, क्योंकि उन्हें आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी किया गया था।

बाद में अधिकारियों ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। छात्रों को भरोसा दिया गया कि जल्द ही नई परीक्षा तिथि जारी की जाएगी। आयोग की ओर से कहा गया कि नई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और ईमेल के जरिए उम्मीदवारों तक पहुंचाई जाएगी।

हर साल होती है SSC GD भर्ती परीक्षा

एसएससी जीडी परीक्षा हर साल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जाती है। इसके जरिए देश की अलग-अलग अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा संगठनों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती की जाती है।

इस परीक्षा में देशभर से लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) समेत कई केंद्रीय सुरक्षा बलों में की जाती है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पद भरे जाने हैं। इनमें BSF में 616 पद, CISF में 14,595 पद, CRPF में 5,490 पद, SSB में 1,764 पद, ITBP में 1,293 पद, असम राइफल्स में 1,706 पद और SSF में 23 पद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: 'पुराने पेपर लीक से सबक क्यों नहीं लिया?', NEET मामले में SC सख्त, केंद्र-NTA को नोटिस भेज मांगा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+