IPL 2026 Live Streaming: धर्मशाला में टकराएंगे RCB और GT, इतने बजे शुरू होगा मैच, ऐसे देख सकेंगे LIVE

IPL 2026 Live Streaming: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज यानी मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा।

हारने वाली टीम को मिलेगा एक और मौका (IPL 2026 Live Streaming)

इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम शुक्रवार को मुल्लानपुर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी।

IPL 2026 Live Streaming 1

बराबरी का रहा है सफर, दोनों के 18-18 अंक

लीग स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद शानदार और एक जैसा रहा है। आरसीबी और जीटी दोनों ने ही अपने-अपने मैचों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 18-18 अंक हासिल किए। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट (NRR) होने के कारण बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में पहले और गुजरात दूसरे स्थान पर रही। दोनों ही टीमों के पास बल्लेबाजों और गेंदबाजों का एक ऐसा संतुलित कॉम्बिनेशन है, जो अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकता है।

आरसीबी के लिए बड़ी राहत, फिल साल्ट की वापसी

इस नॉकआउट मुकाबले से पहले बेंगलुरु की टीम से एक बड़ी और अच्छी खबर आई है। टीम के स्टार ओपनर फिल साल्ट उंगली की चोट से पूरी तरह उबरकर टीम में वापस लौट आए हैं, जिससे टीम की बल्लेबाजी को और मजबूती मिलेगी। कप्तान रजत पाटीदार के अलावा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर और टिम डेविड बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम लगातार विकेट चटका रहे हैं। गुजरात जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले आरसीबी के लिए उनके स्पिनर्स का असंतुलित प्रदर्शन इकलौती चिंता की वजह बना हुआ है। दूसरी तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के पास साई सुदर्शन, जोस बटलर और राशिद खान जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो आरसीबी की रणनीतियों को कड़ी चुनौती देंगे।

ऐसे देख सकेंगे लाइव

आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस क्वालीफायर-1 मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा। फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित और पूरी स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, फिल साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देशवाल।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, आर. साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर ब्रार, मानव सुथार, जयंत यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+