IPL 2026: क्या Virat Kohli फिर इस बार दिलाएंगे RCB को ट्रॉफी? गुजरात के खिलाफ इतिहास दोहराने उतरेगी बेंगलुरु

IPL 2026 Qualifier: वह शानदार नरेंद्र मोदी स्टेडियम, फैंस की आंखों में ट्रॉफी जीतने की उम्मीद और वो बड़ी सी मुस्कान ,जब विराट कोहली ने पहली बार IPL ट्रॉफी उठाई थी ,यही फीलिंग शायद हर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाड़ी और उनके सच्चे फैंस के दिल में आई होगी। अगर आप आरसीबी (RCB) के फैन हैं तो ये पल शायद आज भी आपके दिल में ताजा होगा। जिस तरह 2025 में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया और आखिरकार 18 साल बाद अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती, उसने करोड़ों फैंस का सपना पूरा कर दिया। अब 2026 में भी टीम का प्रदर्शन कुछ वैसा ही दिखाई दे रहा है।

ट्रॉफी से बस एक कदम दूर आरसीबी (IPL 2026 Qualifier)

14 मैचों में 9 जीत के साथ आरसीबी फिर से दमदार लय में नजर आई है। टीम का संतुलन, खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और विराट कोहली की शानदार फॉर्म देखकर फैंस को लगने लगा है कि शायद इस बार भी ट्रॉफी बेंगलुरु ही जाएगी। अब इस बार सबकी नजर टीम पर तो है ही, लेकिन उससे भी ज्यादा पूर्व कप्तान विराट कोहली पर टिकी हुई है। आपको बता दें कि IPL 2008 की शुरुआत से ही विराट RCB का चेहरा रहे हैं।

IPL 2026 Qualifier 1

प्लेऑफ में नहीं चलता कोहली का बल्ला

विराट कोहली ने भारत की जर्सी में कई बड़े मुकाबले जिताए हैं। उन्होंने कई बार अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई है। लेकिन जब बात आईपीएल प्लेऑफ की आती है, तो कहानी थोड़ी बदल जाती है। अक्सर देखा गया है कि लीग स्टेज में विराट शानदार फॉर्म में रहते हैं, खूब रन बनाते हैं, लेकिन प्लेऑफ में उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रह पाता जिसकी फैंस उम्मीद करते हैं।

यही वजह है कि हर बार सवाल उठते हैं कि आखिर प्लेऑफ में ऐसा क्या हो जाता है लेकिन इस बार माहौल थोड़ा अलग नजर आ रहा है। इस सीजन विराट सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि पूरी तरह खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके शॉट्स, उनका आत्मविश्वास और मैदान पर उनका एटीट्यूड साफ बता रहा है कि इस बार वह किसी अलग मिशन पर हैं।

IPL 2026 Qualifier 1

पिछले प्लेऑफ मुकाबलों में डगमगाया था विराट का प्रदर्शन

2009 से अब तक विराट कोहली ने RCB के लिए कुल 17 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 396 रन बनाए, जहां उनका औसत 26.4 और स्ट्राइक रेट 121.1 का रहा। इतने बड़े खिलाड़ी होने के बावजूद वह प्लेऑफ में सिर्फ दो अर्धशतक ही लगा सके हैं। अगर उनके पिछले पांच प्लेऑफ स्कोर पर नजर डालें तो वो भी कुछ खास बड़े नहीं रहे - 25, 7, 33, 12 और 43 रन। IPL नॉकआउट मुकाबलों में विराट का आखिरी अर्धशतक 2016 के फाइनल में आया था, जब उन्होंने SRH के खिलाफ 54 रन बनाए थे। हालांकि उस मुकाबले में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था।

इस IPL में अलग नजर आ रहा है विराट का अंदाज़

इस सीजन विराट कोहली ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह उनकी पुरानी बल्लेबाजी शैली से काफी अलग और ज्यादा आक्रामक नजर आता है। 14 मैचों में 557 रन बनाकर उन्होंने लगातार अपनी टीम RCB को मजबूत शुरुआत दी है। उनका स्ट्राइक रेट 163+ इस बात का सबूत है कि वह अब सिर्फ टिककर खेलने के बजाय शुरुआत से ही तेज रन बनाने पर फोकस कर रहे हैं। पावरप्ले में उनका प्रभाव और भी ज्यादा देखने को मिला है। वह शुरू के ओवरों में ही गेंदबाजों पर दबाव डाल देते हैं, चाहे वह तेज गेंदबाज हों या स्पिनर। उनकी टाइमिंग, शॉट सिलेक्शन और आक्रामक सोच ने कई मैचों में टीम को बढ़त दिलाई है। इस बदलाव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि विराट अब जोखिम लेने से नहीं डरते। वह पहले से ज्यादा फ्री होकर खेल रहे हैं, और इसी वजह से उनका खेल और भी खतरनाक और मैच-डोमिनेटिंग बन गया है।

IPL 2026 Qualifier 1

क्वालिफायर 1 होगा गुजरात टाइटंस से सामना

आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा और नॉकआउट हफ्ता आज यानी मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्वालिफायर-1 में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले का समीकरण बिल्कुल साफ है जो टीम आज जीतेगी, उसे सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा। वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी, बल्कि उसे क्वालिफायर-2 में एक और मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+