JoSAA 2025: सीट एक्सेप्टेंस फीस हुई कम, अब देने होंगे एडमिशन के लिए कितने पैसे? चेक करें हर डिटेल
JoSAA Counselling 2025: अगर आप IIT, NIT या किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं, तो JoSAA काउंसलिंग 2025 से जुड़ी यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। इस बार छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए न सिर्फ सीट स्वीकृति शुल्क (Seat Acceptance Fee) में कटौती की गई है, बल्कि कई नए तकनीकी संस्थानों को भी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
इस बदलाव से जहां एक ओर आर्थिक बोझ कम होगा, वहीं दूसरी ओर छात्रों को अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज चुनने के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे। इतना ही नहीं, अब आप काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही फीस जमा कर सकते हैं ताकि बाद में सीट छूटने की टेंशन न रहे।

JoSAA 2025 की यह नई व्यवस्था छात्रों के करियर को और आसान बनाने वाली साबित हो सकती है। अगर आप JEE Advanced पास कर चुके हैं और अब IIT, NIT या IIIT जैसे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपको काउंसलिंग प्रक्रिया में किए गए इस बदलाव से आर्थिक और तकनीकी तौर पर राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें:क्यों स्थगित की गई NEET PG 2025 की परीक्षा? समझिए स्टूडेंट्स के करियर पर पड़ेगा इसका कितना असर
घट गई सीट स्वीकृति फीस
- इस साल JoSAA ने सीट स्वीकृति शुल्क (Seat Acceptance Fee) घटा दिया है।
- जनरल कैटेगरी के छात्रों को अब 30,000 रुपये ही देने होंगे, पहले ये फीस 35,000 रुपये थी।
- SC, ST, PwD और EWS-PwD कैटेगरी के छात्रों के लिए ये फीस 15,000 रुपये कर दी गई है, जो पहले 17,500 रुपये थी।
- इस राशि में 5,000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस शामिल है। यह फीस सीट कन्फर्म करने के लिए जरूरी होती है। समय पर भुगतान न करने पर सीट कैंसिल हो सकती है।
अब कुल 128 संस्थानों में मिलेगा दाखिला
JoSAA काउंसलिंग के तहत इस साल कुल 128 संस्थानों में एडमिशन मिलेगा। पहले यह संख्या 121 थी। इस बार जो 7 नए संस्थान शामिल किए गए हैं, उनमें ये संस्थान भी शामिल हैं-
- NIELIT गोरखपुर, राजस्थान, पटना, रोपड़
- राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी, अमेठी
- इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जम्मू-कश्मीर
- जीएस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, इंदौर
- इन नए संस्थानों के जुड़ने से छात्रों को अब ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
अब पहले से कर सकेंगे फीस जमा
JoSAA ने फीस भुगतान को लेकर भी नई सुविधा दी है। अब छात्र काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग, ई-चालान या नजदीकी CSC सेंटर से फीस जमा कर सकते हैं। इससे सीट कन्फर्मेशन के समय फीस भूल जाने की परेशानी नहीं होगी। यह राशि बाद में ट्यूशन फीस में एडजस्ट हो जाएगी।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
- फीस समय से पहले जमा कर दें, ताकि कन्फर्मेशन में कोई रुकावट न आए।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।
- सीट अलॉट होते ही तुरंत प्रक्रिया पूरी करें।
- नए जुड़े कॉलेजों की लिस्ट देखकर अपने लिए बेहतर विकल्प चुनें।
JoSAA Counselling 2025 आपके इंजीनियर बनने के सपने को हकीकत में बदलने का सुनहरा मौका है। अब फीस कम है और संस्थान ज्यादा, तो बिना देरी किए पूरी तैयारी से आगे बढ़ें।
ये भी पढ़ें: टॉपर का बेटा टॉपर!कौन है JEE AIR 1 राजित गुप्ता? 1994 में पिता ने पास की थी IIT परीक्षा, अब बेटे ने रचा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications