टॉपर का बेटा टॉपर!कौन है JEE AIR 1 राजित गुप्ता? 1994 में पिता ने पास की थी IIT परीक्षा, अब बेटे ने रचा इतिहास
Rajit Gupta JEE Advanced Topper 2025: IIT में दाखिले के लिए सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2025 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 2 जून को आईआईटी कानपुर ने इस साल के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसे लेकर लाखों छात्रों और अभिभावकों की धड़कनें तेज थीं। हर साल की तरह इस बार भी देशभर से होनहार छात्र इस कठिन परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाते नजर आए, लेकिन सबसे बड़ी कामयाबी कोटा के राजित गुप्ता के नाम रही।
उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में टॉप किया और ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की। राजित ने कुल 332 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने यह परीक्षा आईआईटी दिल्ली जोन से दी थी। आइए जानते हैं मेन्स परीक्षा में 100 परसेंटाइल लाने वाले JEE टॉपर राजित गुप्ता की कहानी...

पिता की राह पर चला बेटा, एक ही कोचिंग से की तैयारी
राजित ने कोटा की एक कोचिंग से जेईई एडवांस्ड की तैयारी की थी। खास बात यह है कि उनके पिता दीपक गुप्ता भी स्कूली समय में इसी कोचिंग से पढ़ाई कर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के टॉपर रह चुके हैं। राजित ने मीडिया से कहा कि गलतियों को पहचान कर सुधारना ही मजबूत नींव की शुरुआत होती है।
ये भी पढ़ें: JEE एडवांस के रिजल्ट के बाद सबसे जरूरी स्टेप! क्या है JoSAA Counselling? जानिए इसका पूरा प्रोसेस
'सबने बहुत मदद की'
जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले राजित गुप्ता कहते हैं, "यह बहुत अच्छा था। हमारे कोचिंग संस्थान और मेरे माता-पिता ने हमारी बहुत मदद की। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की..."
#WATCH | Rajasthan: Students at a Coaching Institute in Kota celebrate after the announcement of JEE Advanced results.
Rajit Gupta, who secured All India Rank – 1 in JEE Advanced 2025, says, "It was very good. Our coaching institute and my parents helped us a lot. I tried to… pic.twitter.com/MbmRlj7LX6
— ANI (@ANI) June 2, 2025
क्या करता है राजित का परिवार?
राजित के पिता दीपक गुप्ता कोटा में बीएसएनएल ऑफिस में इंजीनियर हैं, जबकि उनकी मां डॉ. श्रुति अग्रवाल जेडीबी कॉलेज में होम साइंस की प्रोफेसर हैं। राजित ने जेईई मेन जनवरी सेशन में 100 परसेंटाइल और अप्रैल सेशन में ऑल इंडिया रैंक 16 हासिल की थी।
खुश रहना है सफलता की कुंजी
18 साल के राजित मानते हैं कि खुशी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे पढ़ाई में कभी सख्त रूटीन नहीं बनाते थे, बल्कि मन लगाकर और समझदारी से पढ़ाई करते थे। उन्होंने हमेशा क्वॉलिटी पढ़ाई पर ध्यान दिया और कहा कि लंबे समय तक बैठकर पढ़ने से ज्यादा जरूरी है समझदारी से पढ़ना।
स्कूल में भी रहे हैं टॉपर
राजित न केवल जेईई में बल्कि स्कूल स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उनका मानना है कि गलतियों को बार-बार दोहराना नहीं चाहिए, क्योंकि वहीं से कमजोरी शुरू होती है।
पिता भी रह चुके हैं टॉपर
राजित के पिता दीपक गुप्ता ने 1994 में आरपीईटी परीक्षा में 48वीं रैंक प्राप्त की थी। आरपीईटी राजस्थान में इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती थी। कोटा कोचिंग के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब शहर के ही छात्र ने जेईई एडवांस्ड में टॉप किया है।
ये भी पढ़ें: राजित गुप्ता बने JEE एडवांस्ड 2025 के टॉपर, मिले कितने मार्क्स? चेक करें इस साल के टॉपर्स की पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications