Jobs in SBI: 3323 पदों पर निकली बंपर भर्ती, SBI CBO के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें हर डिटेल
Jobs in SBI: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और एक स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका है। भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) - ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यह भर्ती देश के विभिन्न राज्यों में फैले एसबीआई के सर्कल कार्यालयों के लिए की जा रही है।
SBI ने 9 मई 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया और उसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जो भी युवा बैंकिंग क्षेत्र में अफसर बनकर काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

चयनित उम्मीदवारों को न सिर्फ अच्छी सैलरी मिलेगी, बल्कि प्रतिष्ठा और स्थायित्व भी मिलेगा। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां...
कुल 3323 पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के अलग-अलग सर्किल में कुल 3323 CBO पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सर्किल वाइज वैकेंसी की पूरी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: JNU Admissions 2025: CUET के जरिए जेएनयू में एडमिशन का मौका! UG, PG और PhD कोर्सेस में ऐसे मिलेगा दाखिला
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन जरूरी है। मेडिसिन, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी या कॉस्ट अकाउंटेंसी की डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: 30 अप्रैल 2025 तक उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 1 मई 1995 से 30 अप्रैल 2004 के बीच होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
- जनरल/OBC/EWS: ₹750
- SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं
फीस का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन?
- SBI की वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
- होमपेज पर "Careers" सेक्शन पर क्लिक करें
- SBI CBO 2025 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- फीस का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को इन चरणों से गुजरना होगा:
- ऑनलाइन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप)
- स्क्रीनिंग
- इंटरव्यू
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट
सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरणों में शामिल हो सकेंगे।
सैलरी और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 की बेसिक सैलरी के साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जो बैंक के नियमों के अनुसार होंगी।
ये भी पढ़ें: CUET-UG 2025: बदल गई परीक्षा की तारीख, अब 8 नहीं 13 से होगा एग्जाम, इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड












Click it and Unblock the Notifications