CUET-UG 2025: बदल गई परीक्षा की तारीख, अब 8 नहीं 13 से होगा एग्जाम, इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

CUET UG Exam 2025: देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा CUET-UG 2025 की तारीख बदल दी गई है। पहले यह परीक्षा 8 मई से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऐलान किया है कि परीक्षा 13 मई से शुरू होगी। यह फैसला प्रशासनिक कारणों और परीक्षा की बेहतर तैयारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

CUET-UG के जरिए छात्र देशभर के 250 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में दाखिला पा सकते हैं, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी, बीएचयू और जेएनयू जैसे बड़े संस्थान शामिल हैं। हर साल इस परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र भाग लेते हैं।

CUET-UG 2025

इस परीक्षा का मकसद छात्रों को एक ही प्लेटफॉर्म से प्रवेश का मौका देना और उन्हें बार-बार अलग-अलग एग्जाम देने की परेशानी से बचाना है। छात्र अब 7 मई को अपने परीक्षा शहर की जानकारी वाला सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: CUET UG के स्कोर के जरिए मिलता है 280 से अधिक कॉलेज में एडमिशन! यहां देखिए टॉप 50 यूनिवर्सिटी की लिस्ट

अब 13 मई से होगी परीक्षा

NTA ने नई तारीख घोषित करते हुए कहा है कि CUET-UG अब 13 मई से शुरू होगी। पहले यह परीक्षा 8 मई से शुरू होनी थी लेकिन अब तारीखों में बदलाव कर दिया गया है।

7 मई को आएगी सिटी स्लिप

परीक्षार्थी 7 मई को nta.ac.in वेबसाइट से अपने एग्जाम सिटी की जानकारी वाली स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। CUET-UG में हर साल 13 लाख से ज्यादा छात्र भाग लेते हैं, जिससे यह देश की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा बन चुकी है।

250 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज में मिलेगा दाखिला

इस परीक्षा के जरिए केंद्रीय, राज्य और निजी यूनिवर्सिटी समेत 250 से ज्यादा संस्थानों में एडमिशन लिया जा सकता है। CUET-UG का उद्देश्य छात्रों को एक ही परीक्षा से दाखिले का मौका देना है, जिससे उन्हें बार-बार परीक्षा नहीं देनी पड़े।

एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

सिटी स्लिप के बाद एडमिट कार्ड भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025: पोस्टपोंड होने वाली है परीक्षा! 8 मई नहीं तो अब कब होंगे CUET-UG के एग्जाम? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+