Jeet Adani: गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत ने की है कहां से पढ़ाई? जानिए उनके पास है कितनी डिग्री
Jeet Adani Qualification: दुनिया के मशहूर उद्योगपति और अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। व्यापार की दुनिया में अपनी मजबूत पकड़ और बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाने वाले गौतम अडानी का परिवार भी अक्सर चर्चा में रहता है।
गौतम अडानी के दो बेटे हैं - करण अडानी, जो पहले से ही अडानी ग्रुप के कई बड़े प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व कर रहे हैं, और उनके छोटे बेटे जीत अडानी, जो अब परिवार की इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। जीत अडानी अपने करियर में शानदार प्रगति कर रहे हैं और अडानी ग्रुप के कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इसके साथ ही अब उनके जीवन में एक नई शुरुआत होने जा रही है, क्योंकि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह अडानी परिवार के लिए एक खास और खुशी का मौका है। आइए, इस मौके पर जानते हैं जीत अडानी की पढ़ाई, करियर और उनकी आगामी शादी से जुड़ी अहम बातें।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 में गौतम अडानी, ISKON, गीता प्रेस का बड़ा कदम, हर दिन 1 लाख 'आरती संग्रह' पुस्तक का वितरण
जीत अडानी ने कहां से की है पढ़ाई?
जीत अडानी ने अपनी पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से पूरी की है। उन्होंने 2019 में अडानी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। शुरुआत में वह कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) के कार्यालय से जुड़े। यहां उन्होंने स्ट्रेटेजिक फाइनेंस, कैपिटल मार्केट, रिस्क मैनेजमेंट और गवर्नेंस पॉलिसी जैसे अहम कार्य संभाले। फिलहाल, जीत अडानी अडानी एयरपोर्ट्स और अडानी डिजिटल लैब्स का नेतृत्व कर रहे हैं।
महाकुंभ में परिवार संग पहुंचे गौतम अडानी
गौतम अडानी हाल ही में अपनी पत्नी प्रीति अडानी और बड़े बेटे करण अडानी के साथ प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने छोटे बेटे जीत अडानी की शादी की तारीख की जानकारी दी।
कब है जीत अडानी की शादी?
गौतम अडानी ने बताया कि जीत अडानी की शादी 7 फरवरी 2025 को होगी। उन्होंने कहा, "ये शादी आम लोगों जैसी है। शादी बहुत साधारण और पूरी तरह पारंपरिक तरीके से होगी।" महाकुंभ मेले के दौरान गौतम अडानी ने इस्कॉन मंदिर के कैंप का दौरा भी किया। उन्होंने बताया कि अडानी ग्रुप और इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस) ने मिलकर श्रद्धालुओं को भोजन परोसने की व्यवस्था की है।
पारंपरिक रीति-रिवाजों से होगी जीत की शादी
गौतम अडानी ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि जीत की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सादगीपूर्ण तरीके से होगी। शादी से जुड़ी तैयारियां चल रही हैं और यह अडानी परिवार के लिए एक खुशी का मौका है।
ये भी पढ़ें: गौतम अडानी के बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में समा बांधेंगी Taylor Swift, जानें उनके भारत आने का शेड्यूल












Click it and Unblock the Notifications