गौतम अडानी के बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में समा बांधेंगी Taylor Swift, जानें उनके भारत आने का शेड्यूल

Gautam Adani and Taylor Swift: दुनियाभर में फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारत के मशहूर बिजनेसमैन गौतम अडानी के बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में टेलर स्विफ्ट परफॉर्म कर सकती हैं।

आपको बता दें कि बिजनेसमैन गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी ने मार्च 2023 में ही दिवा शाह से सगाई की है। वहीं खबर है कि ये कपल साल 2025 में ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। टेलर स्विफ्ट के भारत में डेब्यू परफॉरमेंस के बारे में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Gautam Adani and Taylor Swift

टेलर स्विफ्ट भारत में परफॉर्म करेंगी

-टेलर स्विफ्ट जल्द ही पहली बार भारत में परफॉर्म करने वाली हैं। उन्हें बिजनेसमैन गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी की शादी के प्री-वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए इंविटेशन भेजा गया है। ये भव्य शादी साल 2025 के अंत में होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि ये शादी अनंत अंबानी की शादी से भी बड़ा कार्यक्रम होगा।

-न्यूज18 की खबर के अनुसार टेलर स्विफ्ट की टीम जीत अडानी और दिवा शाह की प्री-वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए अडानी परिवार से बातचीत कर रही हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन बातचीत चल रही है और ऐसा लग रहा है कि इस भव्य शादी में ही भारत में सिंगर की ये पहली परफॉर्मेंस होगी।

-टेलर स्विफ्ट भारत में परफॉर्म करेंगी लेकिन किन स्विफ्टीज के नाम से मशहूर उनके भारतीय फैंस इस खबर से खुश नहीं हैं। फैंस की शिकायत है कि वह निजी कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगी, जिसमें कुछ ही लोग शामिल हो सकेंगे। फिलहाल वह अडानी परिवार से बातचीत कर रही हैं।

सिंगर के फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात

सिंगर के फैंस के मुताबिक टेलर स्विफ्ट की भारत की पहली यात्रा एक लाइव कॉन्सर्ट के रूप में होनी चाहिए थी, न कि कोई विशेष कार्यक्रम के रूप में। भारत में टेलर स्विफ्ट के संभावित आगमन की चर्चा के बाद, फैंस में से एक ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है- सड़कों पर कहा जा रहा है कि टेलर भारत आ रही हैं... नहीं टेलर नहीं ये आप नहीं हैं। भारत में आपका पहला म्यूजिक शो किसी प्री वेडिंग इवेंट में नहीं हो सकता, प्लीज।

कौन हैं टेलर स्विफ्ट?

टेलर स्विफ्ट दुनियाभर में मशहूर एक अमेरिकी गायिका और गीतकार हैं, जो अपनी बहुमुखी संगीत शैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने हिट गानों से लोकप्रियता हासिल की है, जिसमें क्रूएल समर, ब्लैंक स्पेस, लव स्टोरी, लवर और शेक इट ऑफ शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+