JAC 12th Toppers 2025: आर्ट्स में देव तिवारी ने मारी बाजी, 96.2% के साथ बने टॉपर, खूंटी का पास परसेंट सबसे हाई
JAC 12th Result 2025 Arts Topper: झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 5 जून को दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा - टॉपर्स की चमक, जिलों की परफॉर्मेंस और छात्राओं की मजबूत उपस्थिति ने रिजल्ट को चर्चा में ला दिया।
देव तिवारी ने 96.2% अंकों के साथ टॉप कर सभी का ध्यान खींचा है। टॉप जिलों में खूंटी, सिमडेगा और हजारीबाग का नाम सबसे ऊपर है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें टॉपर्स की सूची, जिलेवार प्रदर्शन, और अन्य अहम आंकड़े भी बताए गए। इसके बाद रिजल्ट वेबसाइट jacresults.com और DigiLocker ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया। यहां देखें रिजल्ट से जुड़े तमाम डिटेल्स...

96.2% अंकों के साथ देव तिवारी टॉपर
इस बार आर्ट्स स्ट्रीम में देव तिवारी ने 96.2% अंक हासिल कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर प्रेरणा कुमारी रहीं। वहीं, सूरज कुमार दास और कुमारी रिंत्वारा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025: परीक्षा खत्म होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार, कब आएगी आंसर की? चेक करें अपडेट
ऐसे करें रिजल्ट चेक
छात्र अपना रिजल्ट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। रिजल्ट DigiLocker ऐप या वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
खूंटी जिला सबसे आगे, 99.53% रिजल्ट
जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो खूंटी जिला इस बार टॉप पर रहा, जहां 99.53% छात्र पास हुए। इसके बाद सिमडेगा (99.13%) और हजारीबाग (98.55%) का स्थान रहा। टॉप 5 जिलों में गुमला (98.32%) और लातेहार (98.03%) भी शामिल हैं।
कमजोर प्रदर्शन वाले जिले
कुछ जिलों का प्रदर्शन पिछली बार की तुलना में कमजोर रहा। इनमें पलामू (88.56%), गोड्डा (89.56%), साहेबगंज (92.23%), पाकुड़ (92.42%) और गढ़वा (92.63%) शामिल हैं।
कुल पास प्रतिशत 95.62%
इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत 95.62% रहा। इस बार परीक्षा में 2,27,222 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,17,273 छात्र पास हुए।
पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
- 2024: 93.16%
- 2023: 95.9%
- 2022: 97.43%
- 2021: 90.71%
- 2020: 82.53%
रिजल्ट की यह शानदार परफॉर्मेंस राज्य के छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि है। जो छात्र पास हुए हैं, उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर के लिए शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें: JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, 96.62% स्टूडेंट हुए पास












Click it and Unblock the Notifications