CUET UG 2025: परीक्षा खत्म होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार, कब आएगी आंसर की? चेक करें अपडेट
CUET UG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 में हिस्सा लेने वाले लाखों छात्रों के लिए अब इंतजार का वक्त शुरू हो गया है। परीक्षा का आयोजन 3 जून को समाप्त हो चुका है और अब छात्रों की नजरें NTA द्वारा जारी होने वाली उत्तर कुंजी (Answer Key) और फिर रिजल्ट पर टिकी हैं।
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए बेहद अहम होती है जो देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। NTA जल्द ही प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा, जिस पर छात्र आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट भी जुलाई में आने की संभावना है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर इसे देख सकेंगे।

जवाबों पर आपत्ति का मौका मिलेगा
NTA द्वारा जारी आंसर की पर छात्र आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। छात्रों की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा जांचा जाएगा। अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो संबंधित उत्तर में सुधार किया जाएगा और उसका फायदा सभी छात्रों को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: राजित-सक्षम दोनों को आए सेम नंबर, फिर भी एक को क्यों मिला AIR 1? समझिए JEE के 'टाई ब्रेकर रूल' का गेम
कैसे करें उत्तर कुंजी डाउनलोड
- स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
- स्टेप 2: 'CUET UG Answer Key 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करें।
- स्टेप 4: स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्टेप 5: भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट रखें।
क्या है CUET UG 2025 की मार्किंग स्कीम
- सही उत्तर के लिए: +5 अंक
- गलत उत्तर पर: -1 अंक
- बिना उत्तर दिए सवाल: 0 अंक
- एक से ज्यादा सही उत्तर होने पर: सही विकल्प चुनने वालों को +5
- अगर सभी विकल्प सही पाए गए: सवाल हल करने वाले सभी को +5
- अगर कोई सवाल गलत पाया गया या हटाया गया: उस सवाल को हल करने वाले सभी छात्रों को +5 अंक मिलेंगे
रिजल्ट की तारीख जल्द घोषित होगी
CUET UG 2025 का फाइनल आंसर की और रिजल्ट आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किया जाएगा। हालांकि, NTA ने अभी रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट जुलाई के पहले हफ्ते में आ सकता है।
इन छात्रों के लिए है यह परीक्षा
CUET परीक्षा केंद्र सरकार के अधीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों, अन्य भागीदारी संस्थानों, स्वायत्त कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कराई जाती है।
ये भी पढ़ें: CUSAT CAT 2025 का रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट से करें चेक, जानिए परिणाम के बाद क्या है अब आगे का प्रोसेस












Click it and Unblock the Notifications