IIT-IIM नहीं इस IIIT ने तोड़ा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, स्टूडेंट को मिला 1.65 करोड़ का पैकेज, कैसे होता है दाखिला?
IIIT Bangalore Placement 2025: जब भी बात करोड़ों के पैकेज की होती है, तो अक्सर लोगों के ज़हन में IIT या IIM जैसे बड़े नाम आते हैं। लेकिन इस बार एक गैर-IIT कॉलेज ने वह कर दिखाया है जो बड़े-बड़े संस्थानों का सपना होता है। बेंगलुरु के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT-B) में इस साल प्लेसमेंट सीज़न ने रिकॉर्ड तोड़ डाटा पेश किया है। यहां एक स्टूडेंट को सालाना 1.65 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है, वो भी एक इंटीग्रेटेड M.Tech (iMTech) कोर्स करने के बाद।
60 लाख से ज्यादा पैकेज पाने वाले 14 स्टूडेंट्स
IIIT-B के 25वें दीक्षांत समारोह में यह जानकारी साझा की गई। इस साल कुल 372 छात्रों ने डिग्री हासिल की और उनमें से कई को शानदार प्लेसमेंट ऑफर मिले।

1 छात्र को 1.65 करोड़ का पैकेज, 14 छात्रों को 60 लाख से ज्यादा का पैकेज मिला है। जबकि 67 छात्रों को 40 लाख से ऊपर की सैलरी, 180 से ज्यादा स्टूडेंट्स को 20 लाख से ऊपर का ऑफर मिला है। ये आंकड़े गवाह हैं कि IIIT-B अब टॉप टेक कंपनियों की पहली पसंद बन चुका है।
iMTech कोर्स की बढ़ती डिमांड
जिस छात्र को 1.65 करोड़ का ऑफर मिला, वह iMTech प्रोग्राम का हिस्सा था। यह कोर्स 5 साल का होता है जिसमें कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। इस साल iMTech स्टूडेंट्स की एवरेज सैलरी करीब 37 लाख रुपये रही।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर में पुजारियों की भर्ती, 306 टेस्ट करने होंगे पास, कितनी मिलेगी सैलरी? देखें हर डिटेल
IIIT-B में एडमिशन कैसे लें?
अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़ाई का सपना देखते हैं तो जानिए एडमिशन का तरीका:
- iMTech प्रोग्राम (12वीं के बाद)
इस कोर्स में दाखिला JEE Main के स्कोर पर होता है।
इसके लिए:
- 12वीं में साइंस स्ट्रीम से 60% अंक
- मैथ्स अनिवार्य
- JEE में अच्छा रैंक
- इसके बाद IIIT-B की काउंसलिंग में हिस्सा लेना होता है।
फीस: करीब 26 लाख रुपये (5 साल की), लेकिन स्कॉलरशिप का ऑप्शन भी है।
M.Tech और अन्य कोर्स
इसके लिए GATE स्कोर जरूरी होता है। इंटरव्यू और पिछले अकादमिक रिकॉर्ड भी देखे जाते हैं।
IIIT-B क्यों है खास?
यह कॉलेज सिर्फ पढ़ाई और प्लेसमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर इनोवेशन में भी आगे है।
- CDPI (Centre for Digital Public Infrastructure): 60 देशों में टेक्नोलॉजी पर काम
- MOSIP प्रोजेक्ट: अब तक 13.6 करोड़ डिजिटल ID जारी, जल्द 1 अरब का लक्ष्य
- INJI डेटा प्लेटफॉर्म: गेट्स फाउंडेशन जैसी बड़ी संस्थाओं के साथ पार्टनरशिप
आप क्या कर सकते हैं?
अगर आप टेक्नोलॉजी में भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आज से ही JEE की तैयारी शुरू करें। सही मेहनत और सही दिशा से IIIT-B जैसे संस्थान में एडमिशन लेना संभव है। यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद न सिर्फ अच्छी सैलरी बल्कि ग्लोबल कंपनियों में काम करने का मौका भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: क्यों बदली CSIR UGC NET 2025 की डेट? अब तीन नहीं, एक दिन ही होगी परीक्षा, देखें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications