IGNOU Admission 2025: जुलाई सेशन के लिए एडमिशन शुरू, अब इग्नू में दाखिले के लिए DEB ID होगी जरूरी
IGNOU July Admission 2025: अगर आप घर बैठे उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं और काम या किसी वजह से रेगुलर क्लास नहीं कर सकते, तो आपके लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) का जुलाई 2025 एडमिशन सत्र एक शानदार मौका बनकर आया है।
इग्नू ने डिस्टेंस और ऑनलाइन दोनों तरह के कोर्सेस के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस बार छात्रों के लिए DEB ID बनवाना अनिवार्य किया गया है, जिससे उनकी पढ़ाई को यूजीसी की गाइडलाइंस के तहत मान्यता मिल सके।

डिस्टेंस कोर्स के लिए छात्र ignouadmission.samarth.edu.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन ignouiop.samarth.edu.in पर करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2025 तय की गई है।
ये भी पढ़ें:सिर्फ MBBS नहीं! NEET UG के बाद खुले हैं और भी करियर ऑप्शन, ये 8 कोर्स दिला सकते हैं जीवन में सफलता
एडमिशन के लिए DEB ID अनिवार्य
IGNOU के नए नोटिस के अनुसार, सभी छात्रों के लिए Distance Education Bureau (DEB) ID बनवाना जरूरी कर दिया गया है। यह ID UGC के दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्रों के सही रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी है।
ऐसे बनाएं DEB ID
- सबसे पहले Academic Bank of Credits (ABC) ID बनाएं।
- इसके बाद DEB ID रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएं।
- अपनी ईमेल और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें।
- जानकारी सबमिट करके अपनी DEB ID जनरेट करें।
अगर किसी छात्र को कोई परेशानी हो, तो वे नजदीकी इग्नू रीजनल या स्टडी सेंटर में संपर्क कर सकते हैं या एडमिशन हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- यूजी कोर्स: 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। कम से कम 50% अंक होने जरूरी हैं।
- पीजी कोर्स: संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और 50% अंक जरूरी हैं।
- डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स: 10+2 पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।
(PhD, BEd और PBScN को छोड़कर बाकी कोर्स में मेरिट के आधार पर एडमिशन होगा।)
एडमिशन फीस कितनी है?
- नई रजिस्ट्रेशन या री-रजिस्ट्रेशन फीस: ₹300 प्रति आवेदन
- ऑनलाइन कोर्सेस की फीस:
- बीसीए: ₹16,000 प्रति वर्ष (₹8,000 प्रति सेमेस्टर)
- बीएससी, बीए, बीकॉम: लगभग ₹2,083 प्रति सेमेस्टर (₹8,332 सालाना अनुमान)
डिस्टेंस कोर्स की फीस
बीए, बीकॉम, बीएससी: कुल ₹1,800 से ₹60,000 तक (सालाना ₹3,800 से ₹12,600 तक)
इग्नू में पढ़ाई करना अब पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो गया है। अगर आप घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन है।
ये भी पढ़ें:RULET 2025: राजस्थान लॉ एंट्रेंस एग्जाम की Answer Key जारी, uniraj.ac.in पर जाकर करें चेक












Click it and Unblock the Notifications