RULET 2025: राजस्थान लॉ एंट्रेंस एग्जाम की Answer Key जारी, uniraj.ac.in पर जाकर करें चेक
RULET 2025: लॉ की पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी ने लॉ एंट्रेंस एग्जाम (RULET 2025) परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। 25 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। इसके साथ हीं अपने संभावित स्कोर का आकलन भी कर सकते हैं।
इससे उन्हें न केवल अपनी तैयारी का अंदाजा लगेगा, बल्कि आगे की चयन प्रक्रिया जैसे ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए रणनीति बनाने में भी मदद मिलेगी। खास बात यह है कि यदि किसी को उत्तर कुंजी में गलती लगती है, तो वह 10 जून तक आपत्ति दर्ज करा सकता है - लेकिन ध्यान रहे, यह प्रक्रिया सिर्फ ऑफलाइन और विश्वविद्यालय में जाकर ही पूरी करनी होगी।

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने लॉ एंट्रेंस एग्जाम (RULET 2025) की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जारी की है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन का आंकलन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: कब आएगा NEET UG का परिणाम? जानिए क्या रहा है बीते सालों में रिजल्ट जारी करने का ट्रेंड
आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 10 जून
अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी के किसी जवाब पर आपत्ति है, तो वह 10 जून 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को जरूरी दस्तावेजों के साथ यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर के लॉ डिपार्टमेंट में व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा करना होगा।
परीक्षा का पैटर्न
RULET 2025 की परीक्षा 25 मई 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में कुल 150 मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे गए थे, जिनका कुल स्कोर 300 अंकों का था। परीक्षा की अवधि दो घंटे की थी।
फाइनल रिजल्ट का फॉर्मेट
RULET 2025 का फाइनल रिजल्ट कुल 350 अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा, जिसमें से लिखित परीक्षा के 300 अंक, ग्रुप डिस्कशन के 25 अंक और पर्सनल इंटरव्यू के 25 अंक जोड़े जाएंगे।
ऐसे करें उत्तर कुंजी डाउनलोड
- राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर RULET लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी वाले लिंक को चुनें।
- PDF फाइल ओपन करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
कब आएगा रिजल्ट?
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे Rajasthan University की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि रिजल्ट और इंटरव्यू की जानकारी समय पर मिल सके।
नोट: उत्तर कुंजी को प्रिंट में सुरक्षित रखने से आपत्तियों की प्रक्रिया में आसानी होती है और भविष्य के लिए एक रिकॉर्ड भी तैयार रहता है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ MBBS नहीं! NEET UG के बाद खुले हैं और भी करियर ऑपशन, ये 8 कोर्स दिला सकते हैं जीवन में सफलता
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान?












Click it and Unblock the Notifications