सिर्फ MBBS नहीं! NEET UG के बाद खुले हैं और भी करियर ऑप्शन, ये 8 कोर्स दिला सकते हैं जीवन में सफलता
Career Options After NEET UG: हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर NEET UG परीक्षा की तैयारी करते हैं। साल 2025 में भी करीब 23 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया। यह प्रमाण है कि मेडिकल फील्ड में करियर बनाने की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स की कमी नहीं है। हालांकि MBBS अब भी सबसे बड़ा आकर्षण है, लेकिन मेडिकल की दुनिया सिर्फ MBBS तक सीमित नहीं है।
बहुत से ऐसे बेहतरीन कोर्स हैं जो ना सिर्फ छात्रों को जल्दी नौकरी दिलाते हैं, बल्कि विदेशों तक जाने का रास्ता भी खोलते हैं। कम फीस, बेहतर जॉब ऑप्शन और तेजी से बढ़ता हेल्थ सेक्टर इन कोर्सेज को और खास बनाता है। अगर आप भी NEET UG दे रहे हैं और MBBS की कट-ऑफ में नहीं आ पाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है - आपके पास कई और शानदार विकल्प हैं जो आपको एक सफल और सम्मानजनक करियर दे सकते हैं।

सिर्फ MBBS ही क्यों?
MBBS अब भी सबसे पसंदीदा कोर्स है क्योंकि यह छात्रों को मॉडर्न मेडिसिन और क्लीनिकल स्किल्स की ठोस जानकारी देता है। लेकिन भारत में सिर्फ 1.05 लाख MBBS सीटें हैं, जिससे इसमें प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है। वहीं दूसरी तरफ फार्मेसी, नर्सिंग, बायोटेक्नोलॉजी, डेंटल और आयुर्वेद जैसे विकल्पों में कम फीस, जल्दी नौकरी और विदेश जाने के मौके भी हैं।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: कब आएगा NEET UG का परिणाम? जानिए क्या रहा है बीते सालों में रिजल्ट जारी करने का ट्रेंड
1. नर्सिंग: कम फीस, ज्यादा मौके
BSc नर्सिंग कोर्स की अवधि चार साल है। इसमें छात्रों को हॉस्पिटल केयर, पब्लिक हेल्थ और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए 10+2 में PCB विषयों में 50% अंक जरूरी होते हैं।
- शुरुआती वेतन: ₹3 से ₹5 लाख/वर्ष
- विदेशों में वेतन: ₹20 से ₹50 लाख/वर्ष
- फीस: ₹50,000 से ₹2 लाख (सरकारी कॉलेज)
2. फार्मेसी: दवाइयों की दुनिया
BPharm एक चार साल का कोर्स है जिसमें दवा निर्माण, क्लीनिकल रिसर्च और रेगुलेटरी अफेयर्स पढ़ाया जाता है। इसमें PCB या PCM के साथ 10+2 और 50% अंक की जरूरत होती है।
- भारत में दवा उद्योग: $50 बिलियन
- नौकरियों के मौके: निर्माण, मार्केटिंग, रिसर्च
- एडमिशन: कुछ कॉलेज NEET, कुछ राज्य परीक्षाएं या 12वीं के अंक
3. डेंटल
BDS एक पांच साल का डिग्री कोर्स है जिसमें चार साल पढ़ाई और एक साल इंटर्नशिप शामिल है। इसमें NEET पास करना और 10+2 में PCB में 50% अंक होना जरूरी है।
- भारत में BDS सीटें: 27,000+
- शुरुआती वेतन: ₹3 से ₹8 लाख/वर्ष
- प्रैक्टिस या MDS के बाद कमाई: ₹15 से ₹30 लाख/वर्ष
4. आयुर्वेद: परंपरा और विज्ञान का मेल
BAMS 5.5 साल का कोर्स है जिसमें आयुर्वेदिक चिकित्सा, जड़ी-बूटियां और आधुनिक शरीर रचना पढ़ाई जाती है। इसमें भी NEET और PCB में 50% अंक जरूरी हैं।
- AYUSH मार्केट: $23 बिलियन (2028 तक)
- करियर: निजी क्लिनिक, सरकारी अस्पताल, वेलनेस सेंटर
- सैलरी: ₹2 से ₹6 लाख/वर्ष, अनुभव के साथ ₹10-20 लाख/वर्ष
5. वेटरनरी: पशु चिकित्सा का भविष्य
BVSc और AH कोर्स 5.5 साल का है। इसमें पशुओं की देखभाल, इलाज और फार्म मैनेजमेंट सिखाया जाता है। एडमिशन के लिए NEET और PCB में 50% अंक जरूरी हैं।
- सैलरी: ₹3 से ₹7 लाख/वर्ष
- अनुभव के साथ: ₹15 लाख/वर्ष
- रोजगार: निजी क्लिनिक, डेयरी फार्म, सरकारी विभाग
6. फिजियोथेरेपी: चोटों का इलाज
BPT कोर्स चार साल का होता है जिसमें छह महीने की इंटर्नशिप भी शामिल है। इसमें शरीर की मूवमेंट, थेरेपी और रिहैबिलिटेशन की पढ़ाई होती है।
- योग्यता: PCB में 50% अंक
- मार्केट वैल्यू: $1 बिलियन (2028 तक)
- सैलरी: ₹2 से ₹6 लाख (शुरुआत), ₹8 से ₹15 लाख (अनुभव)
7. बायोटेक्नोलॉजी: विज्ञान और तकनीक का मेल
BSc बायोटेक्नोलॉजी तीन से चार साल का कोर्स है। इसमें जेनेटिक इंजीनियरिंग, वैक्सीन डेवलपमेंट और रिसर्च का ज्ञान मिलता है।
- योग्यता: PCB/PCM में 50%
- मार्केट वैल्यू: $150 बिलियन (2025 तक)
- अवसर: रिसर्च, स्टार्टअप्स, फार्मा कंपनियां
8. बायोमेडिकल साइंस: तकनीक से इलाज
BSc बायोमेडिकल साइंस एक तीन से चार साल का कोर्स है जिसमें माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी और मेडिकल टेक्नोलॉजी सिखाई जाती है।
- योग्यता: PCB में 50%
- सैलरी: ₹3 से ₹6 लाख (शुरुआत), ₹10 से ₹20 लाख (अनुभव के साथ)
- एडमिशन: NEET या 12वीं के आधार पर
करियर चुनते वक्त ध्यान रखें ये बातें
करियर चुनते समय अपनी रुचि, फीस, कॉलेज की गुणवत्ता और लॉन्ग टर्म प्लान को ध्यान में रखना जरूरी है।
- MBBS और BDS: मरीजों से डायरेक्ट जुड़ने वालों के लिए
- नर्सिंग और पब्लिक हेल्थ: जल्दी जॉब और विदेश में अवसर
- बायोटेक और बायोमेडिकल: रिसर्च और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वालों के लिए
- BAMS और वेटरनरी: समग्र इलाज और पशु कल्याण में रुचि रखने वालों के लिए
ये भी पढ़ें: NEET में कम स्कोर? अब भी हो सकता है डॉक्टर बनने का सपना साकार! देखें अफोर्डेबल प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications