ICSI CSEET Result: जुलाई 2025 का परिणाम icsi.edu पर जारी, क्या है आगे का स्टेप, किन्हें मिलेगा दूसरा मौका?
ICSI CSEET July 2025 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CSEET जुलाई 2025 सत्र का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्रों को अब उनके प्रदर्शन का इंतजार खत्म हो चुका है। परीक्षा ऑनलाइन रिमोट मोड में 5 और 7 जुलाई को आयोजित की गई थी, और इसका परिणाम आज दोपहर जारी कर दिया गया है।
खास बात यह है कि किसी को भी हार्डकॉपी स्कोरकार्ड नहीं भेजा जाएगा, छात्रों को ऑनलाइन ही अपना रिजल्ट डाउनलोड करना होगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए हैं, उनके लिए अब CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में दाखिला लेने का रास्ता खुल गया है। वहीं जो छात्र इस बार सफल नहीं हो सके, वे नवंबर 2025 में होने वाले अगले प्रयास के लिए तैयारी कर सकते हैं। परीक्षा का परिणाम ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर दोपहर 2 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक
जिन उम्मीदवारों ने 5 और 7 जुलाई को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट ऑनलाइन देख सकते हैं। किसी को भी फिजिकल स्कोरकार्ड नहीं भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bihar में शिक्षकों की बंपर भर्ती! CM नीतीश ने दिया फास्ट-ट्रैक रिक्रूटमेंट का आदेश, आ सकती है 1.6 लाख वैकेंसी
रिजल्ट चेक करने के लिए करें ये स्टेप्स
- ICSI की वेबसाइट icsi.edu पर जाएं
- होमपेज पर 'CSEET July 2025 Result' लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- स्क्रीन पर दिख रहे रिजल्ट को डाउनलोड करें
- भविष्य के लिए इसकी सॉफ्ट कॉपी सेव कर लें
- क्वालिफाई करने के लिए कितने नंबर जरूरी
ICSI के नियमों के अनुसार परीक्षा पास करने के लिए
- हर पेपर में कम से कम 40% अंक
- कुल मिलाकर 50% अंक होना जरूरी है
- इन मानकों को पूरा न करने वाले उम्मीदवार अगली स्टेज के लिए योग्य नहीं होंगे।
रिवाल्यूएशन का कोई विकल्प नहीं
ICSI ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन की कोई प्रक्रिया नहीं है। घोषित परिणाम ही अंतिम माने जाएंगे।
CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में दाखिले का अगला स्टेप
जिन उम्मीदवारों ने जुलाई सत्र की परीक्षा पास कर ली है, वे अब CS Executive Programme के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह कंपनी सेक्रेटरी बनने की दिशा में अगला और जरूरी चरण है।
जो नहीं पास हुए, उन्हें मिलेगा अगला मौका
जो छात्र इस बार CSEET पास नहीं कर सके, वे नवंबर 2025 में होने वाले अगले सत्र में शामिल होकर फिर से प्रयास कर सकते हैं।
पास प्रतिशत भी होगा जारी
रिजल्ट जारी होने के बाद ICSI जल्द ही आधिकारिक पास प्रतिशत भी वेबसाइट पर साझा करेगा, जिससे देशभर के छात्रों के प्रदर्शन का अंदाजा लगाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications