हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की डेटशीट, bseh.org.in पर देखें पूरी जानकारी
Haryana HBSE Compartment Exam 2025: अगर आप हरियाणा बोर्ड की 10वीं या 12वीं की परीक्षा में किसी विषय में कम अंक लाकर निराश हुए हैं या अपने नंबर सुधारने का एक और मौका पाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 2025 की कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस डेटशीट के आने से हजारों छात्रों को दोबारा मेहनत करने और अपने रिजल्ट को बेहतर बनाने का सुनहरा मौका मिल गया है।
जिन छात्रों की बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में नंबर कम आए हैं वो इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा एक ही दिन में
हरियाणा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई 2025 को एक ही दिन में आयोजित की जाएगी। कुछ विषयों की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जबकि कुछ विषयों के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
ये भी पढ़ें: CUSAT CAT 2025 का रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट से करें चेक, जानिए परिणाम के बाद क्या है अब आगे का प्रोसेस
10वीं की परीक्षा 5 जुलाई से शुरू
10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 5 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 14 जुलाई 2025 तक चलेगी। ज्यादातर विषयों की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। हालांकि, कुछ विषयों में समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
रिजल्ट में ऐसा रहा परफॉर्मेंस
हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 17 मई 2025 को जारी किया था। इस साल कुल 2,71,499 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,51,110 पास हुए। कुल पास प्रतिशत 92.49% रहा।
वहीं, 12वीं का रिजल्ट 13 मई 2025 को आया था। इस परीक्षा में 1,93,828 छात्र शामिल हुए थे और 1,66,031 छात्र पास हुए। पास प्रतिशत 85.66% दर्ज किया गया।
कब हुई थी मुख्य परीक्षा?
10वीं की मुख्य परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक चली थी।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी जरूरी अपडेट के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
ये भी पढ़ें: CSIR UGC NET June 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, किस तारीख को होगी परिक्षा? चेक करें सभी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications