CSIR UGC NET June 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, किस तारीख को होगी परिक्षा? चेक करें सभी डिटेल
CSIR UGC NET June 2025: अगर आप विज्ञान के किसी विषय में लेक्चरर बनना चाहते हैं या रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा देशभर में उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या लेक्चररशिप की पात्रता पाना चाहते हैं।
इस बार परीक्षा जुलाई के अंत में आयोजित होगी और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं। जो भी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 जून 2025 है, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 तय की गई है।

26 से 28 जुलाई तक होगी परीक्षा
CSIR यूजीसी नेट परीक्षा 26, 27 और 28 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) फॉर्मेट में होगी और इसकी अवधि कुल 180 मिनट (3 घंटे) होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे और यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें: CUSAT CAT 2025 का रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट से करें चेक, जानिए परिणाम के बाद क्या है अब आगे का प्रोसेस
किस विषयों के लिए होती है परीक्षा?
CSIR यूजीसी नेट परीक्षा निम्नलिखित विषयों में आयोजित की जाती है:
- केमिकल साइंसेज
- अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लेनेटरी साइंसेज
- लाइफ साइंसेज
- मैथमैटिकल साइंसेज
- फिजिकल साइंसेज
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "CSIR UGC NET June 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- "Register Now" पर क्लिक करके नया पेज खोलें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरें।
- एप्लिकेशन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी सेव या प्रिंट करके रखें।
फीस कितनी देनी होगी?
अभ्यर्थियों को उनकी कैटेगरी के अनुसार नॉन-रिफंडेबल एप्लिकेशन फीस देनी होगी:
- जनरल: ₹1150
- जनरल-EWS / ओबीसी-NCL: ₹600
- SC / ST / PwD / थर्ड जेंडर: ₹325
महत्वपूर्ण सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर नजर बनाए रखें। अगर आप विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो यह परीक्षा आपके लिए सुनहरा मौका हो सकती है। समय रहते आवेदन कर लें और तैयारी में जुट जाएं।
ये भी पढ़ें: क्यों स्थगित की गई NEET PG 2025 की परीक्षा? समझिए स्टूडेंट्स के करियर पर पड़ेगा इसका कितना असर












Click it and Unblock the Notifications