CUSAT CAT 2025 का रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट से करें चेक, जानिए परिणाम के बाद क्या है अब आगे का प्रोसेस
CUSAT CAT 2025 Result Declared: अगर आपने CUSAT CAT 2025 परीक्षा दी थी और बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने आज परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
ये परीक्षा देशभर से हजारों स्टूडेंट्स ने दी थी, जो B.Tech, मरीन इंजीनियरिंग और अन्य पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन लेना चाहते हैं। अब उम्मीदवार अपनी मेहनत का नतीजा आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। रिजल्ट आने के साथ ही छात्र अब आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए तैयार हो सकते हैं।

अब उन छात्रों की तैयारी शुरू हो गई है जो अगला कदम, 'काउंसलिंग' सफलतापूर्वक पार करके यूनिवर्सिटी में दाखिला पाना चाहते हैं। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in या results.cusat.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: NEET PG Exam 2025: नीट पीजी परीक्षा स्थगित की गई, जानिए NBEMS ने क्यों लिया ये फैसला
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- 'CUSAT CAT 2025 Result' लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें
- लॉगिन करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
10 से 12 मई तक हुई थी परीक्षा
CUSAT CAT 2025 परीक्षा इस बार 10 से 12 मई के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा यूनिवर्सिटी के विभिन्न अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स जैसे B.Tech, मरीन इंजीनियरिंग और अन्य पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए हुई थी।
क्या है आगे का प्रोसेस?
रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगला चरण काउंसलिंग प्रक्रिया का है, जो जून के अंत तक शुरू होने की संभावना है। काउंसलिंग में निम्न स्टेप्स शामिल होंगे:
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- कोर्स और कॉलेज की पसंद भरना
- दस्तावेज़ों की जांच
सीट आवंटन और फीस का भुगतान
काउंसलिंग से जुड़ी सभी अपडेट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करें और अपने रजिस्टर्ड ईमेल व मोबाइल नंबर पर भेजे गए मैसेज को भी ध्यान से देखें।
अब तय होगी एडमिशन की राह
जो छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, उनके लिए अब काउंसलिंग के माध्यम से यूनिवर्सिटी में एडमिशन का रास्ता खुलेगा। मेरिट, सीट की उपलब्धता और दस्तावेजों की सफल जांच के आधार पर अंतिम एडमिशन दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: क्यों स्थगित की गई NEET PG 2025 की परीक्षा? समझिए स्टूडेंट्स के करियर पर पड़ेगा इसका कितना असर












Click it and Unblock the Notifications