Government Jobs: अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस! लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई
Government Jobs Vacancies: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लाखों युवाओं के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद निर्णायक साबित होने वाले हैं। देश के कई बड़े विभाग-UPPSC, DRDO, प्रसार भारती, NHM और SAIL ने मिलकर 2100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। लेकिन इनकी आवेदन की आखिरी तारीख अब सिर पर आ चुकी है।
3 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास अब बहुत ही कम समय बचा है। इन भर्तियों में शहरी विकास, हेल्थ सेक्टर, टेक्निकल ट्रेनिंग, मीडिया एडिटिंग और इंजीनियरिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी के बड़े अवसर मिल रहे हैं। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो सरकारी सेक्टर में स्थिर और बेहतर करियर बनाना चाहते हैं।

UPPSC Assistant Town Planner और Research Assistant
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने Assistant Town Planner और Research Assistant के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद राज्य की शहरी विकास व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हैं। इस भूमिका में शहरों की योजना, नक्शा तैयार करना और आधारभूत ढांचे के प्रोजेक्ट में मदद शामिल है।
ये भी पढ़ें: December 2025 Bank Holidays List: दिसंबर में रहेंगे 18 दिन बैंक बंद, फटाफट निपटाएं काम वरना होगी मुश्किल
मुख्य विवरण
- पदों की संख्या: 11
- आखरी तारीख: 3 दिसंबर
- योग्यता: किसी भी विषय में डिग्री, BE/BTech, PGDM
- कहाँ आवेदन करें: uppsc.up.nic.in
DRDO ITI Apprentice
DRDO ने ITI Apprentice पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चुने गए उम्मीदवारों को डिफेंस से जुडी मैन्युफैक्चरिंग, फैब्रिकेशन और लैब ऑपरेशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
मुख्य विवरण
- पदों की संख्या: 38
- आखरी तारीख: 10 दिसंबर
- योग्यता: ITI
- कहाँ आवेदन करें: drdo.gov.in
Prasar Bharati Copy Editor
प्रसार भारती अपने संपादकीय विभाग में Copy Editor भर्ती कर रहा है। इस काम में खबरों की एडिटिंग, हेडलाइन लिखना, कंटेंट फॉर्मेट करना और रेडियो, टीवी तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए सामग्री को तैयार करना शामिल है।
मुख्य विवरण
- पदों की संख्या: 29
- आखरी तारीख: 3 दिसंबर
- योग्यता: किसी भी विषय में डिग्री, डिप्लोमा, PGDM
- कहाँ आवेदन करें: prasarbharati.gov.in
NHM Community Health Officer (CHO)
नेशनल हेल्थ मिशन की यह भर्ती सबसे बडी मानी जा रही है। CHO पदों पर लगभग 2000 से ज्यादा वैकेंसी निकली हैं। CHO को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तैनात किया जाएगा, जहां मातृ स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।
मुख्य विवरण
- पदों की संख्या: 1974
- आखरी तारीख: 4 दिसंबर
- योग्यता: BSc Nursing, BAMS, BUMS, Staff Nurse
- कहाँ आवेदन करें: nhm.gov.in
SAIL Management Trainee
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले युवाओं को मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती कर रहा है। चुने गए उम्मीदवारों को स्टील प्लांट ऑपरेशन, प्रोजेक्ट प्लानिंग और टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन जैसे क्षेत्रों में जिम्मेदारी मिलेगी।
मुख्य विवरण
- पदों की संख्या: 124
- आखरी तारीख: 5 दिसंबर
- योग्यता: BE/BTech (Civil, Electrical, Mechanical)
- कहाँ आवेदन करें: sailcareers.com
क्या करे उम्मीदवार?
अगले दो से तीन दिन आवेदन का आखरी समय है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज तैयार रखें और आखरी घंटो तक इंतजार न करें। वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने से कई बार तकनीकी परेशानी आती है, इसलिए पहले ही आवेदन पूरा कर लेना बेहतर है।
ये भी पढ़ें: UPPSC PCS 2025: पीसीएस के पदों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, युवाओं के लिए नौकरी का सुपर ऑफर, 4.5 गुना बढ़े सीट












Click it and Unblock the Notifications