December 2025 Bank Holidays List: दिसंबर में रहेंगे 18 दिन बैंक बंद, फटाफट निपटाएं काम वरना होगी मुश्किल
December 2025 Bank Holidays List: साल का आखिरी महीने यानी कि दिसंबर में छुट्टियों की भरमार है जिसके कारण इस माह करीब 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं इसलिए अगर आप का भी कोई बैंक का काम अटका हुआ है तो उसे तुरंत निपटा लें वरना जानकारी के अभाव में अक्सर काम पूरे नहीं हो पाते हैं। यहां देखें बैंक हॉलीडे की पूरी लिस्ट और उसके हिसाब से आप अपने दिन की प्लानिंग कर सकते हैं।

यहां है दिसंबर माह के बैंक हॉलीडे की पूरी लिस्ट
- 1 दिसंबर (सोमवार): राज्य स्थापना दिवस (इटानगर, कोहिमा)
- 3 दिसंबर (बुधवार): सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (गोवा)
- 7 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 12 दिसंबर (शुक्रवार): पा तोगन नेंगमिन्ज़ा संगमा की पुण्यतिथि (मेघालय)
- 13 दिसंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार
- 14 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 18 दिसंबर (गुरुवार): यू सोसो थाम की पुण्यतिथि (मेघालय)
- 19 दिसंबर (शुक्रवार) इस दिन गोवा मुक्ति दिवस (पणजी)
- 20 दिसंबर (शनिवार) : सिक्कम नववर्ष
- 21 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 22 दिसंबर (सोमवार)- सिक्किम
- 24 दिसंबर (बुधवार)- क्रिसमस ईव (आइजोल, कोहिमा और शिलांग )
- 25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस पूरे भारत में
- 26 दिसंबर (शुक्रवार)- आइजोल, कोहिमा और शिलांग
- 27 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार
- 28 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 30 दिसंबर (मंगलवार)- शिलांग में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि
- 31 दिसंबर (बुधवार): आइजोल और इंफाल में न्यू ईयर ईव
भले ही बैंक 18 दिन बंद रहेंगे लेकिन इस दौरान ऑन लाइन सेवाएं और एटीएम चलते रहेंगे और इससे लोगों को कैश की दिक्कत नहीं होगी। बैंक की छुट्टियां राष्ट्रीय, राज्यीय और धार्मिक त्योहारों के अनुसार तय की जाती हैं। इन छुट्टियों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित किया जाता है।
आरबीआई बैंक हॉलिडे (December 2025 Bank Holidays List)
- आरबीआई द्वारा घोषित छुट्टियां तीन श्रेणियों में विभाजित होती हैं
- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां (NI Act Holidays)
- इन छुट्टियों में बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहती हैं। जैसे- होली, दिवाली, क्रिसमस, गणेश चतुर्थी, ईद आदि।
बैंक अकाउंट क्लोज़िंग डे (December 2025 Bank Holidays List)
हर वर्ष 1 अप्रैल को बैंक वार्षिक समापन के कारण बंद रहते हैं। यह दिन लेखा पुस्तकों के समायोजन के लिए निर्धारित है।
राज्य-विशिष्ट छुट्टियां: कुछ पर्व और आयोजन खास राज्यों में ज्यादा महत्व रखते हैं, ये राज्य स्तरीय शाखाएं तय करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications