UPPSC PCS 2025: पीसीएस के पदों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, युवाओं के लिए नौकरी का सुपर ऑफर, 4.5 गुना बढ़े सीट
UPPSC PCS 2025: यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस भर्ती 2025 इस बार अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ा तोहफ़ा लेकर आई है। जिस भर्ती में शुरुआत में सिर्फ 200 पद प्रस्तावित थे, वही अब पद बढ़ा दिए गए हैं। यानी इतनी बड़ी बढ़ोतरी, जिसकी उम्मीद अधिकांश उम्मीदवारों ने नहीं की थी। प्रीलिम्स रिजल्ट आने से पहले ही पदों में यह जोरदार वृद्धि न सिर्फ प्रतियोगियों के लिए राहत की खबर है, बल्कि तैयारी कर रहे युवाओं के भीतर एक बार फिर नई ऊर्जा भरने का काम कर रही है।
सरकारी विभागों से लगातार बढ़ते अधियाचन ने इस भर्ती को पिछले कई वर्षों की तुलना में कहीं बड़ा बना दिया है, और अब चयन का मौका भी पहले से कई गुना अधिक हो गया है। आयोग ने पदों की संख्या में अचानक बड़ी बढ़ोतरी की है, जिससे लाखों प्रतियोगियों के चयन की संभावनाएं पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गई हैं। शुरुआती प्रस्तावित 200 पदों की जगह अब कुल 920 पदों पर भर्ती होने जा रही है। यानी इस बार पदों में साढ़े चार गुना से ज्यादा विस्तार किया गया है।

पद बढ़ने से चयन का मौका ज्यादा
पदों में इस स्तर की बढ़ोतरी से अभ्यर्थियों के बीच उत्साह बढ़ गया है। पहले कम पदों की वजह से प्रतियोगिता बेहद कड़ी मानी जा रही थी, लेकिन अब अधिक पद होने से अधिक अभ्यर्थियों के चयनित होने की संभावना मजबूत हो गई है। मुख्य परीक्षा में शामिल किए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे प्रीलिम्स पास करने वाले ज्यादा अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें: December School Holidays: दिसंबर में किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
अधियाचन बढ़ते ही बढ़ाई गई वैकेंसी
आयोग ने जैसे ही विभिन्न सरकारी विभागों से रिक्त पदों का अधियाचन प्राप्त किया, तुरंत पीसीएस 2025 में शामिल पदों की संख्या को नया अपडेट दे दिया। इस बार अनेक विभागों में खाली स्थान अधिक हैं, जिसके चलते एक-एक करके अधियाचन बढ़ते गए और कुल पद सीधे 920 तक पहुंच गए। पिछले कुछ वर्षों में सीमित भर्तियों से परेशान अभ्यर्थियों को इस बार काफी राहत मिली है।
प्रीलिम्स रिजल्ट इस सप्ताह आ सकता है
कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक UPPSC इस सप्ताह ही पीसीएस 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर सकता है। अभ्यर्थी लगातार आयोग की वेबसाइट पर अपडेट देख रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही मुख्य परीक्षा की तैयारी में तेजी आ जाएगी, क्योंकि पद बढ़ने से मुख्य परीक्षा का मुकाबला भी थोड़ा सहज होने की उम्मीद है।
परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित हुई थी।इसके लिए 6।26 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से केवल 42।50% ही परीक्षा देने पहुंचे। यानी आधे से भी कम लोग परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। कम उपस्थिति का कारण कई परीक्षार्थियों की कमजोर तैयारी, लंबी यात्रा या परीक्षा केंद्र दूर होना बताया जा रहा है।
इसे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर क्यों माना जा रहा है?
- अधिक पद मतलब चयन का अधिक मौका
- मुख्य परीक्षा के लिए अधिक अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा
- पिछले वर्षों की तुलना में इस बार प्रतियोगिता थोड़ी संतुलित होगी
- विभागों में बड़े स्तर पर रिक्तियां होने से अगले चरणों में भी प्रक्रिया सुचारु रहने की उम्मीद
ये भी पढ़ें: School Holiday Today: मौसम खराब होने से बढ़ी स्टूडेंट्स-पेरेंट्स में चिंता, कहां-कहां बंद है स्कूल?












Click it and Unblock the Notifications