DU UG Admissions 2025: कब जारी होगी दिल्ली यूनिवर्सिटी UG की तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट? चेक करें पूरी डिटेल्स
DU UG Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला पाना हर साल लाखों छात्रों का सपना होता है। इस साल भी पहली और दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट में कई छात्रों को सफलता मिली, लेकिन अब भी हजारों उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें अपनी मनचाही सीट का इंतजार है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि 13 अगस्त को तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी। यह उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है जो अब तक इंतजार कर रहे थे। खास बात यह है कि इस बार साउथ कैंपस और ऑफ-कैंपस कॉलेजों में कई कोर्स की सीटें खाली हैं, जिससे छात्रों को एडमिशन का बड़ा मौका मिल सकता है।

यह लिस्ट DU की ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में आएगा, उन्हें तय समय सीमा के भीतर फीस जमा करनी होगी। इसके बाद ही उनकी सीट कन्फर्म मानी जाएगी।
ये भी पढ़ें: IIT दिल्ली कॉन्वोकेशन में चमके गोपाल कृष्ण तनेजा, 63 साल की उम्र में हासिल की PhD की डिग्री
कहां देखें तीसरी लिस्ट?
तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट DU की वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जारी की जाएगी. छात्र अपने CUET स्कोर और लॉगिन डिटेल्स डालकर लिस्ट देख सकेंगे।
किन बातों का रखें ध्यान
- जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 15 अगस्त तक फीस भरनी होगी।
- अगर सीट पसंद नहीं आती है, तो "Upgrade" का विकल्प चुन सकते हैं।
- पहले से ली गई सीट को नई सीट मिलने पर छोड़ा जा सकता है।
चौथी लिस्ट पर क्या है अपडेट?
DU की ओर से चौथी लिस्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अगर तीसरी लिस्ट के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो स्पॉट राउंड या चौथी लिस्ट जारी हो सकती है। इसलिए छात्रों को वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
- CUET स्कोर कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड या कोई और आईडी प्रूफ
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
ये भी पढ़ें: बिहार के IPS ऑफिसर बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, कौन हैं DU से पढ़े SBK सिंह?












Click it and Unblock the Notifications