IIT दिल्ली कॉन्वोकेशन में चमके गोपाल कृष्ण तनेजा, 63 साल की उम्र में हासिल की PhD की डिग्री
Gopal Krishna Taneja: देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक IIT दिल्ली ने 2 अगस्त को अपना 56वां दीक्षांत समारोह ऐतिहासिक अंदाज में मनाया। इस अवसर पर परिसर में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल था। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन हरीश साल्वे ने समारोह का नेतृत्व किया, जबकि DRDO की पूर्व निदेशक और नूरुल इस्लाम सेंटर फॉर हायर एजुकेशन की कुलपति डॉ. टेसी थॉमस ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित किया।
इस वर्ष 2,764 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 530 PhD धारक भी शामिल रहे, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। खास बात यह रही कि 63 वर्षीय एक छात्र ने PhD हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस बार 735 छात्राएं और 20 देशों से आए 43 अंतरराष्ट्रीय छात्र भी दीक्षांत समारोह का हिस्सा बने।

कौन हैं गोपाल कृष्ण तनेजा?
IIT दिल्ली के 56वें दीक्षांत समारोह में गोपाल कृष्ण तनेजा 63 वर्ष की उम्र में PhD पूर्ण कर सबसे वरिष्ठ स्नातक बने। इस वर्ष के कुल 2,764 छात्रों में से वे सबसे उम्रदराज छात्र थे, जिन्होंने जीवन के इस पड़ाव में भी शिक्षा की यात्रा जारी रखी।
ये भी पढ़ें: कौन है आदिवासी लड़की बबीता? जिसने JPSC में गाड़े झंडे, खाई थी कसम-'जबतक अफसर नहीं बनूंगी, शादी नहीं करूंगी'
विभिन्न कोर्सों में डिग्री वितरण
- बी.टेक.: 1,048 छात्र
- एम.टेक.: 488 छात्र
- एमएस (रिसर्च): 62 छात्र
- एमएससी: 218 छात्र
- एमबीए: 172 छात्र
इसके अलावा मास्टर ऑफ डिज़ाइन, मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी, डुअल डिग्री (बी.टेक.+एम.टेक.) और अन्य डिप्लोमा कोर्स के छात्रों को भी डिग्रियां दी गईं।
नए कोर्सेस का पहला बैच
इस बार एनर्जी इंजीनियरिंग में बी.टेक. और एम.टेक. इन रोबोटिक्स, एमएस (रिसर्च) इन वीएलएसआई डिज़ाइन, टूल्स एंड टेक्नोलॉजी और एमएस (रिसर्च) इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पहले बैच के छात्रों को भी डिग्रियां प्रदान की गईं।
रिकॉर्ड बनाने वाले छात्र
- सबसे युवा स्नातक: चंदन गोदारा (20 वर्ष, बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग)
- सबसे वरिष्ठ स्नातक: गोपाल कृष्ण तनेजा (63 वर्ष, PhD)
- परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल: श्रेयांश गुप्ता (एम.टेक. थर्मल इंजीनियरिंग) और सौमिली चक्रवर्ती (एम.टेक. पॉलिमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी)
- इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल: 16 छात्रों को उनकी ब्रांच में टॉप सीजीपीए के लिए सम्मानित किया गया।
महिलाओं की भागीदारी
इस साल कुल छात्रों में महिलाओं की संख्या लगभग एक-तिहाई रही। यह आंकड़ा बताता है कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में महिला भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें: बिहार के IPS ऑफिसर बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, कौन हैं DU से पढ़े SBK सिंह?












Click it and Unblock the Notifications