DU UG Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज में B.Com-B.Sc की सीटें खाली, कैसे मिलेगा दाखिला?
DU UG Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पढ़ाई का सपना देख रहे हजारों छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका सामने आया है। पहले राउंड में सीटें नहीं मिलने से निराश हुए छात्रों को अब फिर से टॉप कॉलेजों में एडमिशन पाने का अवसर मिलेगा। B.Com (Hons), BA (Hons), और B.Sc (Hons) जैसे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कोर्सों में अभी भी कई सीटें खाली हैं।
खास बात यह है कि ये सीटें श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, लेडी श्रीराम कॉलेज, हिंदू कॉलेज, किरोरीमल और मिरांडा हाउस जैसे नामी संस्थानों में उपलब्ध हैं। अगर आपने CUET क्लियर किया है और अब तक दाखिला नहीं मिला, तो 28 जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे राउंड में शामिल होकर आप अपना सपना साकार कर सकते हैं।

सीट अलॉटमेंट शेड्यूल जारी
कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2025 के तहत दूसरा सीट अलॉटमेंट लिस्ट 28 जुलाई को जारी होगी। छात्र 28 से 30 जुलाई तक अपनी अलॉट हुई सीट को ऑनलाइन स्वीकार कर सकेंगे। कॉलेजों को 31 जुलाई तक इन सीटों की पुष्टि करनी होगी और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त तय की गई है।
ये भी पढ़ें: UP Board Compartment Exams 2025: 26 जुलाई से 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा, चेक करें जरूरी डिटेल्स
इन कॉलेजों में अब भी हैं मौके
कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में B.Com (Hons) की 5 सीटें खाली हैं, जिनमें 4 अनारक्षित और 1 SC कोटे की सीट है। लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) में भी B.Com (Hons) कोर्स में सीटें उपलब्ध हैं।
हिंदू कॉलेज में 50 सीटें अब भी खाली हैं, जिनमें फिजिक्स, कैमिस्ट्री और इंग्लिश जैसे कोर्स शामिल हैं। किरोरीमल कॉलेज में 23 सीटें फिजिक्स में और 12 सीटें कैमिस्ट्री में खाली हैं। मिरांडा हाउस में बॉटनी, फिजिक्स और इंग्लिश जैसे विषयों में कुल 40 सीटें खाली हैं।
सीटें क्यों बचीं?
पहले राउंड में करीब 44,000 छात्रों ने सीट अपग्रेड करने का विकल्प चुना। इससे पहले से भरी हुई कई सीटें फिर से खाली हो गईं। अब दूसरे राउंड में इन खाली सीटों को भरा जाएगा।
किन कोर्सेज में सबसे हाई कटऑफ
इस साल पहली बार डीयू ने CUET स्कोर के आधार पर कोर्स और कॉलेज वाइज कटऑफ पब्लिक की है।
- हिंदू कॉलेज के BA (Hons) Political Science के लिए सबसे हाई कटऑफ 950.58 रही।
- BA (Hons) History और Political Science - 936.18 (हिंदू कॉलेज)
- English (Hons) - 926.93 (सेंट स्टीफेंस)
- Psychology (Hons) - 926.50 (LSR)
- Political Science (Hons) - 925.98 (मिरांडा हाउस)
पहले राउंड में कितने छात्रों को मिला एडमिशन
पहले राउंड में कुल 62,565 छात्रों को एडमिशन मिला। इनमें 34,014 महिलाएं, 28,551 पुरुष, 143 ट्रांसजेंडर और 949 सिंगल गर्ल चाइल्ड शामिल रहीं।
अगर आप पहले राउंड में शामिल नहीं हो पाए थे या सीट नहीं मिली थी, तो यह दूसरा मौका आपके लिए खास हो सकता है। टॉप कॉलेजों में सीटें खाली हैं और CUET स्कोर के आधार पर आपका नाम अगले राउंड में आ सकता है। 28 जुलाई से 1 अगस्त तक की सभी तारीखें ध्यान में रखें और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।
ये भी पढ़ें: Delhi University Cut-Offs: DU की पहली कटऑफ ने तोड़ा रिकॉर्ड! हिंदू कॉलेज-LSR सबसे ऊपर, चेक करें मेरिट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications