Delhi University Cut-Offs: DU की पहली कटऑफ ने तोड़ा रिकॉर्ड! हिंदू कॉलेज-LSR सबसे ऊपर, चेक करें मेरिट लिस्ट
DU UG Admission 2025 Cut-Offs: अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का सपना देख रहे हैं, तो इस बार का एडमिशन सीजन आपके लिए चौंकाने वाली खबर लेकर आया है। DU ने CUET-UG 2025 के आधार पर अंडरग्रेजुएट कोर्सेस की पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। राउंड-1 में ही स्कोर इतने ऊंचे पहुंच गए हैं कि छात्र और अभिभावक हैरान रह गए हैं। खासकर हिंदू कॉलेज, LSR, SRCC, हंसराज और मिरांडा हाउस जैसे टॉप कॉलेजों की मेरिट लिस्ट देखकर कई छात्रों के होश उड़ गए हैं।
BA (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस की कट-ऑफ 950 से ऊपर चली गई है, जो अब तक के सबसे हाई स्कोर में गिनी जा रही है। ऐसे में जो छात्र पहले राउंड में सीट पाने में सफल रहे हैं, उनके लिए अब एडमिशन की प्रक्रिया समय पर पूरी करना बेहद जरूरी हो गया है।

पॉलिटिकल साइंस में सबसे ऊंची कट-ऑफ
BA (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस के लिए सबसे ज्यादा कट-ऑफ हिंदू कॉलेज में 950.58 स्कोर पर बंद हुई है। यह अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा माना जा रहा है। वहीं, BA (ऑनर्स) साइकोलॉजी के लिए LSR ने 948.70 और मिरांडा हाउस ने 942.84 का कट-ऑफ स्कोर तय किया है।
ये भी पढ़ें: Delhi University है UPSC टॉपर्स का गढ़! टीना डाबी से श्रुति शर्मा तक, किस DU कॉलेज से पढ़ीं हैं ये IAS ऑफिसर्स?
हिंदू कॉलेज के अन्य कोर्सेस की भी ऊंची मेरिट
हिंदू कॉलेज में इस बार लगभग हर प्रमुख कोर्स के कट-ऑफ 943 से ऊपर रहे हैं:
- फिलॉसफी: 945.84
- इकोनॉमिक्स: 945.25
- इंग्लिश: 944.64
- हिस्ट्री: 943.79
- सोशियोलॉजी: 942.82
- हिंदी: 925.44
- संस्कृत: 890.06
- B.Sc (ऑनर्स) मैथ्स: 921.90
कॉमर्स में SRCC फिर टॉप पर
कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो SRCC ने B.Com (ऑनर्स) के लिए 943.29 स्कोर पर कट-ऑफ बंद की है। यह इस फील्ड में टॉप स्तर पर माना जा रहा है। CSAS राउंड-1 के तहत जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें 24 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक सीट कन्फर्म करनी होगी। इसके बाद कॉलेज द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 26 जुलाई तक किया जाएगा और फीस का अंतिम भुगतान 27 जुलाई तक ऑनलाइन करना अनिवार्य होगा।
कट-ऑफ देख बढ़ा तनाव, जरूरी है सही निर्णय
इस साल की कट-ऑफ लिस्ट से साफ है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख कोर्सेस में दाखिला पाना अब पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है। पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, कॉमर्स और इकोनॉमिक्स जैसे कोर्सेस की मांग ने मेरिट को बहुत ऊपर पहुंचा दिया है। ऐसे में जिन छात्रों को पहली लिस्ट में सीट मिली है, उन्हें बिना देर किए सभी प्रक्रिया समय पर पूरी करनी चाहिए ताकि कोई गलती न हो और उनका दाखिला सुनिश्चित हो सके।
ये भी पढ़ें: DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में जारी है एडमिशन की प्रक्रिया, दाखिले से पहले देखें टॉप कोर्स की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications