Delhi University: एडमिशन के लिए DU में टूटा एप्लीकेशन का रिकॉर्ड, कौन से कोर्स और कॉलेज हैं टॉप पर?
Delhi University UG Admissions 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), जिसे शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्र जीवन की विविधता के लिए पूरे देश में जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में है। वर्ष 2025 का अंडरग्रेजुएट एडमिशन सीजन यूनिवर्सिटी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बन गया है। रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, कोर्स-कॉलेज प्रेफरेंस और छात्रों की जबरदस्त भागीदारी यह साबित करती है कि DU का आकर्षण वर्षों बाद भी उतना ही मजबूत बना हुआ है।
चाहे बात हो कॉमर्स, सोशल साइंस या ह्यूमैनिटीज कोर्सेज की, छात्रों का रुझान हर दिशा में नजर आ रहा है। CSAS के जरिए हो रही इस एडमिशन प्रक्रिया में पहली बार कई नए रिकॉर्ड बन चुके हैं, जो उच्च शिक्षा की दुनिया में एक नई दिशा का संकेत देते हैं। 17 जून से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में इस बार सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन और कोर्स-कॉलेज प्रेफरेंस देखने को मिले हैं।

CSAS पोर्टल के जरिए हो रहा है दाखिला
DU में इस साल भी एडमिशन की प्रक्रिया CSAS (कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम) के माध्यम से हो रही है। छात्र पहले CUET UG 2025 परीक्षा में हिस्सा लेते हैं और फिर CSAS पोर्टल पर लॉगइन कर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं। इसके बाद मेरिट, प्राथमिकता और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आवंटन किया जाता है।
ये भी पढ़ें: DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में जारी है एडमिशन की प्रक्रिया, दाखिले से पहले देखें टॉप कोर्स की लिस्ट
अब तक का सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन
इस साल CSAS पोर्टल पर कुल 3,05,357 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें से 2,39,890 छात्रों ने अपनी कॉलेज और कोर्स की प्रेफरेंस भी सबमिट की हैं।
- छात्रों ने कुल मिलाकर 1.68 करोड़ यूनिक कोर्स-कॉलेज कॉम्बिनेशन चुने।
- प्रति छात्र औसतन 83 प्रेफरेंस भरी गईं।
- एक छात्र ने तो रिकॉर्ड 1414 प्रेफरेंस भरे।
- पिछले साल यानी 2023 में लगभग 3 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे।
जेंडर और सामाजिक विविधता को मिला बढ़ावा
- DU की प्रवेश प्रक्रिया में इस बार सामाजिक समावेश और विविधता का भी खास ख्याल रखा गया है।
- कुल आवेदकों में 53% छात्राएं और 47% छात्र शामिल हैं।
- 3 ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी आवेदन किया है।
- 512 छात्रों ने अनाथ कोटे और 7243 छात्राओं ने सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटे के तहत आवेदन किया है।
B.Com (ऑनर्स) बनी पहली पसंद
कोर्स के चुनाव में B.Com (Hons) सबसे आगे रहा, जिसे छात्रों ने लगभग 20 लाख बार चुना। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है किसी एक कोर्स के लिए। इसके बाद सबसे ज्यादा पसंद किए गए कोर्स रहे:
- B.Com (Programme)
- B.A. (Hons) English
- B.A. (Hons) Political Science
- B.A. (Hons) History
टॉप कॉलेज जिन्हें मिली सबसे ज्यादा प्राथमिकता
छात्रों ने इस बार भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेजों को अधिक प्राथमिकता दी है। सबसे ज्यादा पसंद किए गए कॉलेजों में शामिल हैं:
- श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)
- हिंदू कॉलेज
- हंसराज कॉलेज
- मिरांडा हाउस (छात्राओं की पहली पसंद)
- रामजस कॉलेज
- लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR)












Click it and Unblock the Notifications