DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में जारी है एडमिशन की प्रक्रिया, दाखिले से पहले देखें टॉप कोर्स की लिस्ट
DU Admission 2025 Top Courses: हुई है, छात्र-छात्राएं अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स चुनने में जुट गए हैं। हर साल लाखों स्टूडेंट्स दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले का सपना देखते हैं, लेकिन सही कोर्स का चुनाव करना ही असली चुनौती होती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की फेज 2 प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
कोर्स ही तय करता है कि आपका करियर किस दिशा में जाएगा, सरकारी नौकरी, कॉर्पोरेट वर्ल्ड, रिसर्च या खुद का स्टार्टअप। ऐसे में अगर आप भी DU में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं उन टॉप कोर्सेज की लिस्ट जो छात्रों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं और जो करियर के शानदार मौके भी देते हैं।

बीकॉम (ऑनर्स)
बीकॉम (ऑनर्स) दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कोर्स में से एक है। इसमें अकाउंटिंग, फाइनेंस, बिजनेस लॉ और इकोनॉमिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। यह कोर्स बैंकिंग, कॉर्पोरेट जॉब्स और बिजनेस स्टार्टअप्स के लिए छात्रों को तैयार करता है।
ये भी पढ़ें: DU UG की 71 हजार सीटों पर एडमिशन के लिए अब तक ढाई लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, कब होगा सीट एलोकेशन?
बीए (ऑनर्स) इंग्लिश
अगर आपको पढ़ने-लिखने और लिटरेचर में रुचि है, तो बीए (ऑनर्स) इंग्लिश आपके लिए बेहतरीन कोर्स है। इसमें आपको क्लासिक से लेकर मॉडर्न लिटरेचर तक पढ़ने का मौका मिलता है।
पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स)
अगर आप UPSC, लॉ या पब्लिक पॉलिसी में करियर बनाना चाहते हैं तो पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) एक मजबूत विकल्प हो सकता है। इस कोर्स से छात्र सिविल सर्विस, रिसर्च और जर्नलिज्म जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं।
साइकोलॉजी (ऑनर्स)
साइकोलॉजी (ऑनर्स) उन छात्रों के लिए है जो मेंटल हेल्थ, बिहेवियर और काउंसलिंग में करियर बनाना चाहते हैं। यह कोर्स HR, एजुकेशन और रिसर्च के फील्ड में भी रास्ते खोलता है।
कंप्यूटर साइंस (ऑनर्स)
बीएससी कंप्यूटर साइंस (ऑनर्स) में स्टूडेंट्स प्रोग्रामिंग, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक विषय पढ़ते हैं। यह कोर्स IT और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में शानदार करियर का रास्ता बनाता है।
इकोनॉमिक्स (ऑनर्स)
इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) में छात्र माइक्रो और मैक्रो इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स और डेटा एनालिसिस की गहराई से पढ़ाई करते हैं। यह कोर्स रिसर्च, सरकारी नौकरी और कॉरपोरेट सेक्टर के लिए फायदेमंद है।
बीए प्रोग्राम
बीए प्रोग्राम मल्टीडिसिप्लीन कोर्स है जिसमें छात्र ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस और कॉमर्स के अलग-अलग विषय पढ़ सकते हैं। यह छात्रों को ज्यादा करियर विकल्प देता है।
फिजिक्स (ऑनर्स)
बीएससी फिजिक्स (ऑनर्स) उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो साइंस में गहराई से पढ़ाई करना चाहते हैं। यह कोर्स रिसर्च, इंजीनियरिंग और टेक्निकल सेक्टर में करियर बनाने में मदद करता है।
मैनेजमेंट स्टडीज (BMS)
बीएमएस कोर्स बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग और एंटरप्रेन्योरशिप में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन है। यह कोर्स इंडस्ट्री के लिए तैयार करता है।
इतिहास (ऑनर्स)
अगर आपको इतिहास, सभ्यताओं और सामाजिक बदलावों में रुचि है तो बीए इतिहास (ऑनर्स) आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कोर्स आपको शिक्षा, रिसर्च और सिविल सर्विस जैसे क्षेत्रों के लिए तैयार करता है।
सही कोर्स का चुनाव है जरूरी
DU के इन टॉप कोर्सेज में एडमिशन लेने से पहले अपने इंटरेस्ट, स्किल और करियर गोल्स को ध्यान में जरूर रखें। एक सही कोर्स आपको न सिर्फ अच्छे कॉलेज में दाखिला दिला सकता है बल्कि भविष्य में बेहतरीन करियर के दरवाजे भी खोल सकता है।
ये भी पढ़ें:DU DU में सिलेबस को लेकर विवाद! PG कोर्स के राजनीति-इतिहास में हो सकते हैं बदलाव, ड्राप होंगे कौन से टॉपिक्स?
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications