Delhi University है UPSC टॉपर्स का गढ़! टीना डाबी से श्रुति शर्मा तक, किस DU कॉलेज से पढ़ीं हैं ये IAS ऑफिसर्स?
DU Colleges Factory of IAS-IPS Officers: देश की राजधानी में स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) सिर्फ एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि अफसरों की फैक्ट्री बन चुकी है। हर साल लाखों छात्र यहां दाखिले के लिए लाइन में लगते हैं, और जिनका सपना है IAS बनने का, उनके लिए डीयू किसी लॉन्चपैड से कम नहीं। टीना डाबी, श्रुति शर्मा और गरिमा लोहिया जैसे नाम ना सिर्फ यूपीएससी टॉपर रहे, बल्कि इन्होंने डीयू से पढ़ाई कर अपने सफर की शुरुआत की थी।
DU के कॉलेज जैसे मिरांडा हाउस, सेंट स्टीफंस, एलएसआर और एसआरसीसी अपने शानदार एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा के लिहाज से भी मशहूर हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप भी देश की सेवा का सपना देख रहे हैं, तो जानिए कौन-कौन से कॉलेज यूपीएससी के लिए सबसे बेहतर हैं और किन अफसरों ने यहां से पढ़ाई की है।

भारत की टॉप यूनिवर्सिटी, इंटरनेशनल लेवल पर भी नाम
डीयू को भारत की नंबर 1 यूनिवर्सिटी माना जाता है। विदेशी रैंकिंग में भी इसकी पहचान बनी हुई है। खास बात ये है कि यहां पढ़ने वाले कई स्टूडेंट्स ने बाद में यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास की है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि 1975 से 2014 के बीच डीयू के करीब 4,000 छात्रों ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई।
ये भी पढ़ें: DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में जारी है एडमिशन की प्रक्रिया, दाखिले से पहले देखें टॉप कोर्स की लिस्ट
IAS बनने की राह डीयू से क्यों आसान होती है?
DU के कई कॉलेज ऐसे हैं जो राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे विषयों के लिए जाने जाते हैं। ये विषय UPSC की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा मददगार माने जाते हैं। इसके अलावा, दिल्ली का माहौल, कोचिंग की सुविधा और सीनियर्स की गाइडेंस भी स्टूडेंट्स को फायदा देती है।
DU के टॉप कॉलेज और उनसे निकले IAS अफसर
मिरांडा हाउस - महिलाओं का बेस्ट कॉलेज
यहां इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और जूलॉजी जैसे विषयों में स्नातक कोर्स होते हैं।
स्मृति मिश्रा (AIR 4, 2022) - बीएससी जूलॉजी से ग्रेजुएट, यूपीएससी में टॉप 5 में रही।
सेंट स्टीफंस कॉलेज - इतिहास और अर्थशास्त्र के लिए फेमस
यह कॉलेज अपने मजबूत एकेडमिक माहौल के लिए जाना जाता है।
श्रुति शर्मा (AIR 1, 2021) - इतिहास में ग्रेजुएशन, यूपीएससी की टॉपर बनीं।
लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) - राजनीति विज्ञान और पत्रकारिता में आगे
यहां से पढ़ी लड़कियों ने कई बार यूपीएससी में टॉप किया है।
टीना डाबी (AIR 1, 2015) - पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट।
रिया डाबी (AIR 15, 2020) - टीना की बहन, राजनीति विज्ञान में ही ग्रेजुएशन।
SRCC - कॉमर्स और इकोनॉमिक्स के लिए नंबर 1
यह कॉलेज कॉमर्स और इकनॉमिक्स के स्टूडेंट्स की पहली पसंद होता है।
अनन्या सिंह (AIR 51, 2019) - इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन।
किरोड़ीमल कॉलेज - आर्ट्स और कॉमर्स दोनों में मजबूत
यह कॉलेज इतिहास और राजनीति विज्ञान के साथ-साथ कॉमर्स में भी जाना जाता है।
गरिमा लोहिया (AIR 2, 2022) - कॉमर्स बैकग्राउंड से आईएएस बनीं, दूसरे प्रयास में सफलता पाई।
हिंदू कॉलेज - इतिहास और इंग्लिश के लिए खास
यहां से कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी निकले हैं। इस कॉलेज का माहौल यूपीएससी के लिहाज से प्रेरणादायक माना जाता है।
कमला नेहरू और गार्गी कॉलेज - समाजशास्त्र और मनोविज्ञान में आगे
ये दोनों कॉलेज ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस स्ट्रीम में बेहतर कोर्स उपलब्ध कराते हैं। यहां से भी कई छात्र सिविल सेवा में पहुंचे हैं।
अगर आप भी UPSC का सपना देख रहे हैं तो DU का कोई अच्छा कॉलेज आपके लिए सही प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। यहां का माहौल, पढ़ाई और संसाधन आपको सफलता की ओर ले जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IAS Sanjeev Srivastava कौन हैं? भिंड में थप्पड़बाज DM के रूप में फेमस, छात्र पर बरसाए चांटे, VIDEO वायरल
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications