दिल्ली है स्टूडेंट्स के लिए सबसे अफोर्डेबल शहर, QS रैंकिंग में भारत के 4 शहरों ने बनाई जगह, यहां देखिए लिस्ट

Delhi Most Affordable Student City: दुनिया भर में जब छात्र अपने सपनों की यूनिवर्सिटी चुनने निकलते हैं, तो उनके सामने सबसे बड़ा सवाल होता है, अच्छी पढ़ाई के साथ सस्ता और सुरक्षित शहर कौन सा है? QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2026 की रिपोर्ट ने इस सवाल का जवाब भारत के पक्ष में दिया है। इस रिपोर्ट में दिल्ली को दुनिया का सबसे किफायती छात्र-शहर बताया गया है। इतना ही नहीं, भारत के तीन और बड़े शहर, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई भी दुनिया के 130 बेहतरीन छात्र-शहरों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार की संभावनाएं, जीवन स्तर, सुरक्षा और कम खर्च जैसे कई मानकों पर भारतीय शहरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि भारत अब न सिर्फ देशी छात्रों के लिए, बल्कि विदेशी छात्रों के लिए भी एक आकर्षक शैक्षणिक केंद्र बनता जा रहा है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले समय में भारत ग्लोबल एजुकेशन का हब बन सकता है।

Delhi Tops QS 2026 as Most Affordable Student City

छात्रों के लिए खास रिपोर्ट में भारत को बड़ी पहचान

QS (क्यूएस) बेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2026 की नई रिपोर्ट में भारत के चार प्रमुख शहर-दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई-को दुनिया के 130 सबसे बेहतरीन छात्र-शहरों की लिस्ट में शामिल किया गया है। सबसे खास बात यह रही कि अफ्फोर्डेबिलिटी यानी कम खर्च में रहने और पढ़ने के लिहाज से दिल्ली को पूरी दुनिया में पहला स्थान मिला है।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukari: बिना B.Ed के टीचर बनने का मौका! MP में 13 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, देखें डिटेल

कम खर्च में बेहतर शिक्षा के लिए दिल्ली बनी पहली पसंद

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली दुनिया का सबसे किफायती छात्र-शहर है। यहां रहना, खाना और पढ़ाई करना बाकी अंतरराष्ट्रीय शहरों की तुलना में बहुत सस्ता है। यही वजह है कि अब दिल्ली सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के छात्रों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रही है।

मुंबई और बेंगलुरु भी टॉप 15 किफायती शहरों में शामिल

दिल्ली के साथ-साथ मुंबई और बेंगलुरु ने भी अफ्फोर्डेबिलिटी के पैमाने पर शानदार प्रदर्शन किया है। ये दोनों शहर भी टॉप 15 सबसे सस्ते शहरों में शामिल हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शहरों में छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ जेब पर कम बोझ वाला जीवन मिल रहा है।

रैंकिंग में भारत के शहरों को मिला यह स्थान

ग्लोबल रैंकिंग में दिल्ली को 111वां, मुंबई को 128वां, बेंगलुरु को 129वां और चेन्नई को 130वां स्थान मिला है। हालांकि टॉप 50 में भारत का कोई शहर नहीं आ पाया, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता और अफ्फोर्डेबिलिटी जैसे पैमानों पर भारतीय शहरों ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज ने बढ़ाई शहरों की रैंकिंग

इस लिस्ट में शामिल होने के लिए जरूरी था कि शहर की आबादी 2.5 लाख से ज्यादा हो और वहां कम से कम दो ग्लोबल रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटीज हों। दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, आईआईटी, मुंबई यूनिवर्सिटी और IISc बेंगलुरु जैसे संस्थानों ने इन शहरों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत बना रहा है अंतरराष्ट्रीय शिक्षा में जगह

इस रिपोर्ट से यह साफ होता है कि भारत अब शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर खुद को मजबूत कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर शिक्षा नीतियों और संसाधनों में लगातार सुधार होता रहा, तो आने वाले वर्षों में भारत दुनियाभर के छात्रों के लिए प्रमुख शैक्षणिक गंतव्य बन सकता है।
ये भी पढ़ें: Delhi Jal Board Recruitment 2025: कई पदों पर नौकरी का मौका, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी, अभी करें अप्लाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+